MIM-मुस्लिम लीग और भाजपा आएंगी साथ? आसीनगर जोन का मिनी महापौर चुनाव आज, जानें कौन मारेगा बाजी
Nagpur Asinagar Mini Mayor Election: नागपुर आसीनगर जोन सभापति चुनाव में क्या कांग्रेस को रोकने के लिए भाजपा देगी एमआईएम-मुस्लिम लीग का साथ? जानें 10 जोन्स के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट।
- Written By: प्रिया जैस
मिनी महापौर चुनाव कांग्रेस (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Asinagar Zone Chairman: एमआईएम और मुस्लिम लीग द्वारा बनाई गई मुस्लिम बहुजन आघाड़ी में विवाद के चलते भले ही स्वीकृत सदस्य के लिए नामांकन नहीं भरा गया हो, लेकिन अब जोन सभापति (मिनी महापौर) के लिए शुक्रवार को होने जा रहे चुनावों में भाजपा के भरोसे आसीनगर जोन पर कब्जे की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 16 सदस्यीय आसीनगर जोन में मुस्लिम बहुजन आघाड़ी के 7 और कांग्रेस के 7 सदस्य है।
जबकि भाजपा और बहुजन समाज पार्टी का 1-1 सदस्य है। बताया जाता है कि बसपा का सदस्य फिलहाल अस्वस्थ होने के कारण चुनाव में मतदान के लिए उपलब्ध होना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस को एक प्रभाग में सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा की ओर से मुस्लिम लीग और एमआईएम के प्रत्याशी को सहयोग किया जाएगा।
कांग्रेस के खिलाफ पहले भी बनाई थी रणनीति
उल्लेखनीय है कि मनपा के आम चुनावों में भारी जीत के बावजूद भाजपा के केवल 8 जोन में ही सभापति बनना तय है। जबकि मंगलवारी और आसीनगर (Asinagar) जोन में कांग्रेस का मिनी महापौर बनना तय माना जा रहा था। किंतु कांग्रेस को किसी एक जोन में बाहर रखने के लिए इसके पूर्व जोनल अंतर्गत आनेवाले प्रभागों में ही परिवर्तन करने का प्रयास किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
रद्द उड़ानों से विकास प्रभावित, नागपुर की उड़ानों पर गडकरी सख्त; एयर इंडिया से तत्काल बहाली की मांग
अन्नामलाई को मनाने में नितिन नबीन फेल, अब अमित शाह से होगी सीक्रेट मीटिंग, तमिलनाडु में BJP का टूटना तय!
4 करोड़ का बजट, 6 महीने का वक्त, फिर भी सड़क गायब! बेसा-घोगली मार्ग पर पहली ही बारिश में मंचा ‘कीचड़-संग्राम’
नागपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, विद्यार्थियों के अभाव से जूझ रहे जिला परिषद स्कूल; चिंताजनक तस्वीर
हालांकि इससे सर्वाधिक नुकसान मुस्लिम लीग का होने के कारण अंतत: भाजपा ने यह कदम वापस ले लिया। राष्ट्रीय परिपेक्ष में भाजपा की ओर से भले ही हिन्दु और मुस्लिम के बीच खाई दिखाई जाती हो, लेकिन धरातल की कहानी कुछ और दिखाई दे रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुस्लिम लीग की मांग पर जोन को पुरानी व्यवस्था में रखने के बाद अब आसीनगर जोन में सहयोग करने का भी प्रयास हो सकता है।
10 जोन : 11 नामांकन दाखिल
महानगर पालिका के जोन समिति के सभापति (मिनी महापौर) पदों के लिए गुरुवार को मनपा मुख्यालय में कुल 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शहर के कुल 10 जोन सभापति पदों के लिए यह नामांकन हुए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 8, कांग्रेस से 2 और एआईएमआईएम (AIMIM) से 1 उम्मीदवार शामिल हैं।
आज होगा चुनाव
जोन सभापति पद के लिए चुनाव शुक्रवार को सुबह 11 बजे मनपा मुख्यालय स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख स्थायी समिति सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव में जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद पीठासीन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। सभी उम्मीदवारों ने मनपा की निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
यह भी पढ़ें – शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!
भाजपा के 8 उम्मीदवार
लक्ष्मी यादव (लक्ष्मीनगर जोन)
धनश्री देशपांडे (धरमपेठ जोन)
ज्योती देवघरे (हनुमाननगर जोन)
भारती बुंदे (धंतोली जोन)
सीमा ढोमणे (नेहरूनगर जोन)
उमा देशमुख (गांधीबाग जोन)
अभिरुची राजगिरे (सतरंजीपुरा जोन)
महेश्वरी बिसेन (लकड़गंज जोन)
कांग्रेस के 2 उम्मीदवार
आसिफ शेख (आसीनगर जोन)
सीमा डवरे (मंगलवारी जोन)
एमआईएम के प्रत्याशी
एआईएमआईएम की ओर से अलिशा फहीम खान ने आसीनगर (Asinagar) जोन से सभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।
