नागपुर में आपली बस डिपो की बदहाली, महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय तक नहीं

Women Employees Toilet Facility: नागपुर मनपा की आपली बस सेवा के चांदमारी-भांडेवाड़ी स्थित इक्का ऑपरेटर डिपो में महिला कर्मचारियों के लिए स्वच्छ शौचालय की सुविधा नहीं है।
nagpur aapli bus depot women toilet facility shortage
बस डिपो-महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर मनपा की आपली बस सेवा के चांदमारी-भांडेवाड़ी स्थित इक्का ऑपरेटर डिपो में महिला कर्मचारियों के लिए स्वच्छ शौचालय की सुविधा नहीं है।

  • डिपो से 136 एसी बसों का संचालन होता है, लेकिन महिला और पुरुष कर्मचारियों को शौचालय की बदहाल स्थिति के कारण खुले में जाने की मजबूरी है।

  • निरीक्षण में टूटे कमोड, गंदगी, मल जमा होने, खराब वॉश बेसिन और कई शौचालयों पर ताले लगे होने की स्थिति सामने आई।

Nagpur Aapli Bus: नागपुर मनपा द्वारा संचालित आपली बस सेवा के चांदमारी, भांडेवाड़ी स्थित इक्का ऑपरेटर के डिपो में महिला कर्मचारियों के लिए स्वच्छ शौचालय तक की सुविधा नहीं है। इसके चलते उन्हें खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस डिपो से 136 एसी बसों का संचालन होता है। यह स्थिति महिला कामगारों की गरिमा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है।

इसका खुलासा तब हुआ जब बीती रात बजाजनगर थाना क्षेत्र में आपली बस के चालक अक्षय घोरमाडे पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया और महिला कंडक्टर के साथ बदसलूकी की गई। सूचना मिलते ही शिवसेना शहर प्रमुख नितिन तिवारी शिवसैनिकों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बजाजनगर पुलिस निरीक्षक से फोन कर हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।

nagpur aapli bus depot women toilet facility shortage
महाराष्ट्र में मौसम के दो रंग! कहीं ठंड तो कहीं बारिश के आसार, नागपुर में AQI 312; जानें मुंबई-पुणे का हाल

टीन के बदहाल शौचालय

महिला कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। तब तिवारी ने शौचालयों का निरीक्षण किया। पुरुष कर्मचारियों ने भी बताया कि उन्हें शौचालय की अनुपलब्धता के कारण खुले में जाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। महिलाओं के लिए शौचालय टीन के कंटेनरनुमा ढांचों में बनाए गए हैं, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब है कि उनका उपयोग करना संभव नहीं है।

शौचालयों के कमोड टूटे हुए थे। उनमें गंदगी और मल जमा था। वॉश बेसिन में खाली बोतलें पड़ी थीं तथा परिसर में कीड़े और इल्लियां दिखाई दे रही थीं। कई शौचालयों पर ताले लगे हुए थे। स्वच्छता, पानी, रखरखाव और बुनियादी सैनिटेशन की स्थिति बेहद खराब पाई गई। तिवारी ने कहा कि महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय उपलब्ध न होना केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल की गरिमा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।

nagpur aapli bus depot women toilet facility shortage
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम, नागपुर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

बसें रोकने की चेतावनी

तिवारी ने तत्काल विधायक प्रवीण दटके, स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी तथा परिवहन सभापति मंगला केकरे को फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने मांग की कि महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। तिवारी ने इवका ऑपरेटर के ठेकेदार एवं डिपो प्रबंधन को चेतावनी दी कि आज ही शौचालयों की मरम्मत, टूटे कमोड और बेसिन की व्यवस्था तथा संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की जाए, महिला कर्मचारियों के लिए अलग और साफ-सुथरे शौचालय तत्काल उपयोग हेतु उपलब्ध कराए जाएं अन्यथा शहर में बसों का संचालन नहीं करने दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुन्ना तिवारी, आशीष हाड़गे, ललित बावनकर, कमलेश त्रिपाठी, संजय सिंह, कार्तिक करोशिया, प्रफुल्ल वैद्य, मुकेश वर्मा, मुकेश सुरिवंशी, मनोज शुक्ला सहित शिवसैनिक व कामगार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।