सड़क हादसों से दहला नागपुर, ग्रामीण में 3 हादसों में 3 की मौत, रामटेक और पारशिवनी में दुर्घटनाएं
Nagpur News: नागपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जिले के रामटेक और पारशिवनी क्षेत्र में घटनाएं बढ़ी हैं।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में सड़क हादसों में मौत (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Accidents: नागपुर जिले के रामटेक और पारशिवनी तहसील में शुक्रवार को 3 अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत होने की घटनाएं घटीं। इनमें 2 सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की और एक घटना में मछुआरे की नदी में डूबने से मौत हो गई। रामटेक पुलिस थाना क्षेत्र रामटेक-भंडारा मार्ग पर शिरपुर फाटे के पास एक चारपहिया अज्ञात वाहन का कट लगने से दोपहिया वाहन पर सवार 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई।
मृतका की पहचान नागपुर जिले के मौदा तहसील के भेंडाला गांव निवासी तमन्ना गंगाधर नगराले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तमन्ना अपने फुफेरे भाई निशांत नरेश ढोरे (26) और बहन पलक नरेश ढोरे के साथ भंडारा मार्ग से शाम करीब 6.45 बजे बाइक क्र। एमएच 40/ बीडी 8248 से रामटेक से भंडारा जा रही थी।
खिंडसी के सामने शिरपुर फाटे के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को कट मार दिया जिससे तमन्ना वाहन से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए रामटेक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
नदी में गिरने से मौत
एक अन्य घटना में रामटेक के विवेकानंद वार्ड निवासी एक मछुआरे की तहसील के काचुरवाही-खंडाला मार्ग के बीच स्थित सुर नदी में मछली-केकड़े पकड़ते समय पानी में गिरने से मौत हो गई। मृतक का नाम धनराज तुलसीदास मोहनकर (52) बताया गया है। धनराज हमेशा की तरह मंगलवार सुबह 10 बजे मछली और केकड़े पकड़ने के लिए घर से अपनी साइकिल पर निकला था।
उसने अपनी साइकिल काचुरवाही-खंडाला मार्ग के बीच सुर नदी के किनारे खड़ी की और मछली पकड़ने पानी में चला गया। इसी बीच यह संभव है कि उसे चक्कर आने से वह पानी में गिर गया हो और वहीं पड़े-पड़े उसकी मौत हो गई हो। मंगलवार रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिवार ने उसे हर जगह खोजा लेकिन रात होने के कारण वे उसे नहीं ढूंढ पाए।
यह भी पढ़ें – नागपुर के HB टाउन में खून से सनी सड़क! कॉलेज छात्रों में हिंसक झड़प, एक की मौत
बुधवार की सुबह सुर नदी के किनारे उसकी साइकिल और अन्य सामान पाया गया। जब उन्होंने नदी में उसकी तलाश की तो उसका शव नदी में पाया गया। रामटेक पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया और शव को उप जिला अस्पताल रामटेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
2 बाइक्स की टक्कर से महिला की मौत
पारशिवनी से दहेगांव मार्ग पर महादुला रोड के पास शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे 2 बाइक्स की आमने सामने सीधी टक्कर होने से आमडी निवासी राईबाई उमराव मेश्राम (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा महेंद्र मेश्राम (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। इनके अलावा नागपुर निवासी ज्योत्सना हरीश माटे और दूसरा बाइक चालक ईटगांव तह. पारशिवनी निवासी अमोल संजय राठौड़ (30) तीनों गंभीर जख्मी हो गये।
मृतका और उसका बेटा बाइक क्र. एमएच 40/ बीव्ही 8699 से किसी काम से महादुला तह। पारशिवनी गए थे। शुक्रवार सुबह महादुला से दहेगांव जोशी रोड से पारशिवनी होते आमडी गांव लौटते समय यह हादसा हुआ। उनकी बाइक को ईटगांव से आ रही बाइक क्र। एमएच 40/ सीपी 6654 ने जोरदार टक्कर मारी। सूचना मिलने पर पारशिवनी पुलिस ने बाइक चालक अमोल राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार राजेश कुमार थोरात के मार्गदर्शन में की जा रही है।
