नागपुर को मिली 1505 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, गडकरी की अध्यक्षता में CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन
Nagpur Development Works: नागपुर को 1,505 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात। CM फडणवीस इन विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे अध्यक्ष।
- Written By: प्रिया जैस
फ्लाईओवर प्रोजेक्ट (AI Generated Image)
Rs 1505 Crore Projects in Nagpur: नागपुर शहर में नागपुर महानगरपालिका (मनपा), नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी), सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और महारेल के जरिए कुल 1,505 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण सोमवार, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा।
मनपा चुनाव के पूर्व यह सौगात सिटी के लोगों को मिलेगी जिसका इंतजार पिछले काफी समय से किया जा रहा था। इन तीनों समारोहों की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। शहर के 3 अलग-अलग स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्थान समय कार्यक्रम का विवरण
- गड्डीगोदाम चौक – सुबह 10 बजे पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन।
- हरिहर मंदिर चौक – सुबह 10.30 बजे मध्य, दक्षिण, पूर्व नागपुर और कामठी विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन।
- लकड़गंज – पुलिस स्टेशन के सामने सुबह 11 बजे महारेल के कार्यों का लोकार्पण।
यह भी पढ़ें – Maharashtra: शीतसत्र के आखिरी दिन CM फडणवीस ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया 2035-2047 का रोडमैप
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त एवं नियोजन राज्य मंत्री आशीष जायसवाल और विधायक अभिजीत वंजारी, सुधाकर अडबाले, डॉ. परिणय फुके, कृपाल तुमाने, संदीप जोशी, डॉ. नितिन राऊत, कृष्णा खोपडे, प्रवीण दटके, मोहन मते और विकास ठाकरे रहेंगे। इस दौरान मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, नासुप्र सभापति संजय मीणा, जिलाधिकारी विपिन इटनकर, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत व वैष्णवी बी. सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विभागवार विकास कार्यों का विवरण
कुल 1,505 करोड़ के कार्यों में विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।
| विभाग/कार्य | कुल राशि (करोड़ रुपये) | भूमिपूजन | लोकार्पण |
|---|---|---|---|
| नागपुर महानगरपालिका | 560 | 430 | 130 |
| नागपुर सुधार प्रन्यास | 510 | 335 | 175 |
| सार्वजनिक निर्माण विभाग | 150 | 150 | (सीमेंट सड़क) |
| महा मेट्रो | 150 | 150 | (सीमेंट सड़क) |
| महारेल | 135 | 135 | (ओवरब्रिज) |
| योग | 1505 | 1065 | 440 |
प्रमुख कार्य
पीडब्ल्यूडी : संविधान चौक से ऑटोमोटिव चौक तक 150 करोड़ रुपये की सीमेंट सड़क का भूमिपूजन।
महा मेट्रो : राम मंदिर से प्रजापति चौक तक 150 करोड़ रुपये की सीमेंट सड़क का भूमिपूजन।
महारेल कार्य : लकड़गंज पुलिस स्टेशन से वर्धमाननगर पुराना भंडारा रोड तक 135 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज (उड़ानपुल) का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
