Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जरीपटका थाने के समीप अपराधी की हत्या, मोहित पीटर हत्याकांड में था आरोपी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 03, 2021 | 02:00 AM

Representative Image

Follow Us
Follow Us:

नागपुर. एक तरफ पुलिस विभाग ने दीपावली को ध्यान में रखते हुए शहर में अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है. वहीं दूसरी तरफ शहर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार की रात जरीपटका थाने के समीप ही एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल तो पुलिस आकस्मिक विवाद होने की बात कर रही है लेकिन इसके पीछे साजिश भी हो सकती है. मृतक कौशल्यानगर, अजनी निवासी फ्रैंक भुशनम अंथोनी (27) बताया गया.

फ्रैंक मानकापुर के चर्चित मोहित पीटर हत्याकांड में आरोपी था. बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात जरीपटका थाने के समीप खोब्रागड़े चौक पर खड़ा था. इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया. गालीगलौज से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया. बताया जाता है कि 5 से 6 युवकों ने फ्रैंक को घेर लिया. उसके सिर पर बड़ा पत्थर उठाकर मार दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. खबर मिलते ही जरीपटका के थानेदार वैभव जाधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

फ्रैंक को अस्पताल रवाना कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बिना समय गवाए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. देर रात तक अन्य 2 की तलाश जारी थी. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी युवक गालीगलौज को लेकर विवाद होने की जानकारी दे रहे है लेकिन खबर मिली है कि पिछले कुछ दिनों से फ्रैंक अपने साथी आशीष मैडी और शाहरुख की जमानत करवाने के लिए हाथ पैर मार रहा था. मैडी को मोहित के मर्डर में सजा हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ

नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!

घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी

बिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी

वहीं कुछ महीने पहले शाहरुख को पुलिस ने 2 माउजर के साथ गिरफ्तार किया था. खबर ये भी है कि मैडी गैंग ने एक बिल्डर की सुपारी ली थी. उसका काम तमाम करने के लिए ही माउजर लाए गए थे. इसकी भनक विरोधी गुट को लग गई थी. देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी.

Murder of criminal near jaripatka police station mohit was accused in peter murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2021 | 02:00 AM

Topics:  

  • Jaripatka police station
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.