Nagpur News: खेल के ‘रणबांकुरों’ को मनपा का सलाम, शिवछत्रपती अवॉर्ड प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान
महाराष्ट्र दिवस के पावन अवसर पर नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने शहर की खेल प्रतिभाओं को एक विशेष सम्मान देते हुए उन्हें शिवछत्रपती राज्य क्रीड़ा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सराहना की।
- Written By: आंचल लोखंडे
खेल के 'रणबांकुरों' को मनपा का सलाम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र दिवस के पावन अवसर पर नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने शहर की खेल प्रतिभाओं को एक विशेष सम्मान देते हुए उन्हें शिवछत्रपती राज्य क्रीड़ा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सराहना की। यह सम्मान समारोह नागपुर मनपा मुख्यालय में बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों को सम्मान का दुपट्टा, विशेष स्मृति चिन्ह और भारतीय संविधान की उद्देशिका भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता मनपा आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल व्यक्ति को अनुशासित बनाते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा, “आज नागपुर को गर्व है कि उसके कई खिलाड़ी राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘शिवछत्रपती पुरस्कार’ से सम्मानित हुए हैं।”
शिवछत्रपती राज्य क्रीड़ा पुरस्कार
वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शिवछत्रपती राज्य क्रीड़ा पुरस्कार से नवाजा गया, और आज उन्हें मनपा की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र दिवस पर जहां राज्य की सांस्कृतिक विरासत को याद किया गया, वहीं खेलों में उत्कृष्टता दिखाने वाले इन खिलाड़ियों ने इस दिन को और भी गौरवमयी बना दिया। समारोह में मनपा के वरिष्ठ अधिकारी, खेल प्रेमी, प्रशिक्षक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्मानित हुए शहर के ये खिलाड़ी
श्रुती कडव: पारंपरिक खेल आट्यापाट्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन
जयंत दुबळे: जलतरण (स्विमिंग) में राज्यस्तरीय उपलब्धि
छकुली सेलोकार:योगासन में अद्वितीय कौशल
श्रुती जोशी: तलवारबाजी (फेंसिंग) में राज्य की प्रतिनिधि
मंगला अडमकर:पॅरा एथलेटिक्स में अव्वल प्रदर्शन
ओजस देवतळे: धनुर्विद्या (आर्चरी) में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत
वैभव श्रीरामे: योगासन में निरंतर सफलता
योगेश धोंगडे: कैरम खेल में उत्कृष्ट कौशल
भरत डेलीकर: योग में एशियाई स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले योगपटू
सम्मान सिर्फ प्रतीक नहीं, प्रेरणा है: डॉ. चौधरी
डॉ. चौधरी ने आगे कहा, “इन खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का ही परिणाम है कि इन्होंने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मनपा का यह प्रयास है कि हम ऐसे खिलाड़ियों को न सिर्फ सम्मानित करें, बल्कि उन्हें आगे की चुनौतियों के लिए हर संभव समर्थन भी दें।”
