Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा का वित्तीय लेन-देन अटका, कैफो रिटायर, लेखाधिकारी निलंबित है

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 05, 2022 | 03:33 AM
Follow Us
Follow Us:

नागपुर. स्टेशनरी घोटाले के कारण मनपा की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ा हुआ है. चीफ अकाउंट्स एंड फाइनेन्स ऑफिसर (कैफो) कोल्हे 31 दिसंबर को रिटायर हो चुके हैं, जबकि स्टेशनरी घोटाले में वित्त विभाग का लेखाधिकारी राजेश मेश्राम पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद से निलंबित है. इससे मनपा के वित्तिय लेनदेने में प्रमुख भूमिका निभानेवाले 2 अधिकारी नहीं होने से पूरा वित्तीय लेन-देन अटका होने की जानकारी सूत्रों ने दी.

सूत्रों के अनुसार वित्तीय लेन-देन अटका होने के कारण मनपा के विकास कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है. मनपा कर्मचारियों को वेतन और ठेकेदारों को विकास कार्य का भुगतान करने की प्रक्रिया अटकी हुई है. इससे न केवल मनपा कर्मचारी बल्कि कई महीनों पहले किए गए विकास कार्यों का भुगतान अटक जाने से ठेकेदारों के माथे पर बल पड़ने लगे हैं. सूत्रों के अनुसार कई ठेकेदारों के बिल बनकर तैयार हैं लेकिन जब तक लेखाधिकारी के उस पर हस्ताक्षर नहीं होंगे तब तक भुगतान के लिए चेक नहीं भेजे जा सकेंगे.

सुधार के नाम पर अस्थायी रोक

सूत्रों के अनुसार स्टेशनरी घोटाले में अधिकारियों के कम्प्यूटर और आईडी का गलत इस्तेमाल होने का मामला उजागर होने के कारण अब मनपा ने नई तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया. इसके अनुसार यदि कम्प्यूटर पर लॉगिन किया गया तो उसके पूर्व संबंधित आधिकारिक व्यक्ति के मोबाइल पर इसकी जानकारी पहुंचेगी. साथ ही कम्प्यूटर पर लॉगिन के पहले ओटीपी मांगा जाएगा. ओटीपी मोबाइल पर जाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.

सम्बंधित ख़बरें

सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?

नागपुर: वानाडोंगरी में गहराया जलसंकट, टैंकर नहीं पहुंचने से नागरिकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी

खाड़ी देशों से आयात ठप होने से नागपुर के किसानों पर ‘खाद संकट’; 50 किलो की बोरी पर सीधे ₹900 की भारी बढ़ोतरी

नागपुर में छात्र आवास विज्ञापन पर भारी बवाल; SC वर्ग के उप-वर्गीकरण पर भड़के छात्र संगठन, भेदभाव का लगाया आरोप

इस तरह की चाकचौबंद प्रक्रिया करने में प्रशासन जुटा हुआ है. हालांकि मनपा के पास पूरी तकनीकी टीम है लेकिन सुधार के नाम पर भुगतान पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. कुछ ठेकेदारों का मानना है कि मनपा कर्मचारियों के वेतन कई बार ऑफलाइन पद्धति से जानकारी मांगकर भी किए जाते हैं. यदि कर्मचारियों को इस तरह से भुगतान संभव है तो विकास कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले ठेकेदारों को भी उनका भुगतान दिया जाना चाहिए. अन्यथा दोनों के लिए एक ही कार्य पद्धति लागू होनी चाहिए. 

ई-गवर्नेन्स पर भी असमंजस

बताया जाता है कि फाइलों का आदान-प्रदान पुख्ता करने के लिए अब ई-गवर्नेन्स की कार्य पद्धति में कुछ सुधार किया जा रहा है. इसके लिए पूरा मामला अटका हुआ है. हालांकि विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ अधिकारी तो ई-गवर्नेन्स का काम सुचारु चलने की जानकारी दे रहे हैं किंतु कुछ कर्मचारी काम अभी भी चलने की जानकारी दे रहे हैं. इससे ई-गवर्नेन्स को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

जानकारों के अनुसार प्रत्येक माह राज्य सरकार की ओर से वित्तीय अनुदान और जीएसटी जैसी वित्तीय सहायता मनपा को प्राप्त होती है. निधि प्राप्त होने के बाद वित्त विभाग की ओर से इसका नियोजन किया जाता है किंतु अब 2 प्रमुख अधिकारी ही नहीं होने से इसे लेकर भी असमंजस बना हुआ है. माना जा रहा है कि गत समय कुछ अंतराल के लिए मनपा में मुख्य वित्त अधिकारी नहीं था जिससे उसके स्थान पर प्रशासकीय अधिकारी की नियुक्ति की गई थी. किंतु प्रशासकीय अधिकारी को वित्तीय बारीकियों की जानकारी नहीं होने से मनपा को परेशानी उठानी पड़ी थी.

Municipal corporation financial transactions stuck cafo retired accounts officer suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2022 | 03:33 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.