Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली से अतिरिक्त कचरा स्वीकार करेगी मनपा, 12 अक्टूबर से अभियान शुरू, 100 से अधिक संग्रहण केंद्र

Nagpur News: नागपुर में दिवाली के त्योहार को देखते हुए मनपा ने कचरा स्वीकार करने के लिए विशेष सेंटर्स बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए हर वार्ड में 3 से 4 केंद्र बनाने की योजना है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 09, 2025 | 10:41 AM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Latest News: नागपुर मनपा ने घर-घर से रोजाना कचरा इकट्ठा करने के लिए 2 कंपनियों को नियुक्त किया है लेकिन दिवाली के दौरान घरों से भारी मात्रा में पुराने कपड़े, टूटी प्लास्टिक की कुर्सियां, कांच, ई-कचरा निकलता है। दीपावली के समय घर की सफाई करते हुए भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे का निपटारा कैसे किया जाए? इसे लेकर समस्या होती है।

मनपा ने इस समस्या का हल निकालते हुए दीपावली के पूर्व अतिरिक्त कचरा स्वीकार करने के लिए विशेष सेंटर्स बनाने का निर्णय लिया। योजना पर अमल करने के लिए 100 स्थानों पर संग्रहण केंद्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विशेषत: गत वर्ष मनपा ने केंद्र सरकार के ‘स्वच्छ दिवाली, खुशहाल दिवाली’ अभियान के तहत शहर में करीब 150 कलेक्शन सेंटर बनाए थे। हालांकि पिछले साल मनपा को कुछ कलेक्शन सेंटरों पर कम ही प्रतिसाद मिला था, इसलिए अधिकारियों ने इस साल कलेक्शन सेंटरों की संख्या घटाकर 100 करने की संभावना जताई है।

हर वार्ड में 3-4 सेंटर्स

बताया जाता है कि हर वार्ड में 3-4 कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए जगहों की सूची तैयार की जा रही है। कलेक्शन सेंटर पर मनपा के कर्मचारी दिवाली के दौरान घरों से आने वाले पुराने कपड़े, ई-कचरा, टूटे प्लास्टिक के साथ-साथ लकड़ी की कुर्सियां, कांच की सामग्री, खिलौने आदि स्वीकार करेंगे। मनपा के अधिकारियों ने संकेत दिया कि इसके लिए कुछ जगहों पर सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल कलेक्शन सेंटर कहां स्थापित किया जाए, इस पर अध्ययन चल रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि योजना 12 अक्टूबर से यह अभियान शुरू करने की है।

पिछले वर्ष 17 टन कचरा

पिछले वर्ष 17 टन कचरा इकट्ठा किया गया था। इसमें पुराने कपड़े, लकड़ी या प्लास्टिक का सामान, घरेलू बर्तन, कुर्सियां, खिलौने, अलमारियां, चप्पलें, जूते, किताबों का कचरा और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। 12,726 किलोग्राम कपड़ा, 912 किलोग्राम प्लास्टिक, 586 किलोग्राम कागज, 673 किलोग्राम ई-कचरा, 170 किलोग्राम घरेलू सामान, 785 किलोग्राम लकड़ी और 1010 किलोग्राम से अधिक अन्य सामान इकट्ठा किया गया।

यह भी पढ़ें – सोना-चांदी की कीमतें हुईं बेकाबू, पुराने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त, पिछले 8 दिनों में GST ने बिगाड़ा खेल

14,138 नागरिकों ने लिया

गत वर्ष अभियान के तहत पहली बार शहर में 150 जगहों पर दिवाली कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए थे। नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में इसका स्वागत किया। 14,138 नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त, घनकचरा प्रबंधन विभाग के प्रमुख ने नागरिकों से कचरा देने की अपील की थी।

Municipal corporation accept additional waste from diwali campaign october 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • NMC

सम्बंधित ख़बरें

1

बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, सोहराबुद्दीन मामले में 22 पुलिसकर्मियों को CBI की क्लीनचिट

2

बावनकुले समेत भाजपा विधायक निर्दोष, जिला न्यायालय ने सुनाया फैसला, कोविड काल में दर्ज आंदोलन मामला

3

Sambhajinagar: जिले में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर लाने की तैयारी, सभी विभागों को निर्देश

4

जोगेश्वरी ट्रामा अस्पताल में बढ़ेंगे ICU बेड, मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.