ढाई-ढाई वर्ष के मुंबई मेयर पर होगी चर्चा, राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा-गठबंधन पर सकारात्मक
Chandrashekhar Bawanakule: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुंबई मेयर पद पर शिवसेना और भाजपा के ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल पर उचित मंच पर चर्चा होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrashekhar Bawanakule:राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Mayor: मुंबई मेयर पद पर शिंदे सेना और भाजपा के ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल की चर्चा के संदर्भ में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर शिवसेना इस संबंध में कोई मांग करेगी, तो उसे उचित मंच पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। भाजपा की कोर कमेटी में इस पर गंभीर विचार किया जाएगा।
बावनकुले ने कहा कि भाजपा-शिंदे सेना गठबंधन राज्यभर में अनेक जगहों पर सफलतापूर्वक हो रहा है, जो निश्चित ही सकारात्मक पहल है। वे नागपुर के नियोजन भवन में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
राकां नेताओं की मुलाकात पर टिप्पणी
शरद पवार और अजीत पवार की मुलाकात और जिला परिषद में दोनों राकां नेताओं के एक साथ चुनाव लड़ने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले के बैलेट पर चुनाव कराने की मांग पर बावनकुले ने कहा कि यह पुरानी मांग है, क्योंकि पूर्व में भी इसी तरह की मांग 200 वोटों से हार के बाद की जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
अमरावती हार की जांच
अमरावती महानगर पालिका चुनाव में हार का गहराई से विश्लेषण करने के लिए बावनकुले ने कहा कि हारे उम्मीदवारों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए एक विशेष टीम अमरावती भेजी जाएगी। यह टीम यह जांचेगी कि किसने पार्टी उम्मीदवारों के विरोध में कार्य किया और वास्तविक स्थिति क्या थी।
शिवसेना के आरोपों पर टिप्पणी
शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राऊत के आरोपों पर बावनकुले ने कहा कि यह उनका रोज का काम बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल और भाजपा-शिंदे गठबंधन के एक वर्ष के कार्यकाल की तुलना करें, तो वास्तविकता सामने आएगी।
ये भी पढ़े: नासिक मनपा में महिला शक्ति का उदय, 122 में 67 महिला पार्षद, 55% सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व
राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास
बावनकुले ने बताया कि महाराष्ट्र आज देश में सर्वाधिक निवेश आकर्षित करने वाला राज्य बन गया है। बीते वर्ष डावोस परिषद में 17.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से कई परियोजनाएं अब साकार हो रही हैं। राजस्व मंत्री के रूप में वे औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध करवा रहे हैं।
जनता से संवाद
नियोजन भवन में बावनकुले ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और आवेदन स्वीकार किए। जिन समस्याओं को तत्काल हल किया जा सकता था, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीधे निर्देश दिए। बड़ी संख्या में नागरिक उनसे मिलने पहुंचे।
