Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मुख्यमंत्री लाडली बहन’ योजना के पात्र लाभार्थियों के खाते में आएंगे पैसे, CM एकनाथ शिंदे समेत दोनों DCM आज नागपुर में

राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार गुट के प्रमुख और राज्य के डीसीएम अजीत पवार शनिवार को नागपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे दीक्षाभूमि का दौरा करेंगे। इसके बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के गढ़ काटोल के लिए रवाना होंगे। काटोल में सभा के बाद वे रेशिमबाग मैदान पहुंचेंगे।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 31, 2024 | 08:07 AM

महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल विभागों का हुआ बंटवारा

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाने और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन’ योजना शुरू की गई। इस योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरण के लिए आज यानी शनिवार (31 अगस्त) को रेशिमबाग मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार शहर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे समेत अन्य नेता और अधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, लाडली बहन योजना के संबंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 50,000 से अधिक महिलाएं रेशिमबाग मैदान पहुंचेंगी। इसके तहत पुलिस ने भी कमर कस ली है। रेशिमबाग में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जाएगा। यातायात संबंधी समस्याओं की रोकथाम के लिए ट्रैफिक विभाग भी एक्शन में है। रेशिमबाग की ओर जाने वाले मार्ग बंद रखे जाएंगे।

देशमुख के गढ़ पहुंचेंगे पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार गुट के प्रमुख और राज्य के डीसीएम अजीत पवार शनिवार को नागपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे दीक्षाभूमि का दौरा करेंगे। इसके बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के गढ़ काटोल के लिए रवाना होंगे। काटोल में सभा के बाद वे रेशिमबाग मैदान पहुंचेंगे।

लाडली बहन योजना के 4 लाख का आवेदन स्वीकृत

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ के आवेदन की स्वीकृति के संबंध में नागपुर महानगरपालिका एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। इस योजना का लाभ सिटी की प्रत्येक लाभार्थी महिला को मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अभिजीत चौधरी के नेतृत्व में एक अहम पहल की गई। नागपुर में महिलाओं की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन’ योजना के लिए 4 लाख आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

राज्य सरकार के आह्वान पर महिलाओं ने इस योजना का लाभ पाने के लिए महानगरपालिका के जोनल कार्यालय के साथ-साथ वार्ड स्तर पर भी बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए हैं। आवेदन स्वीकार कर उसकी समुचित जांच करने के बाद इन आवेदनों को अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में वर्गीकृत कर दिया गया है। महानगरपालिका को प्राप्त 4,33,570 आवेदनों में से 4,18, 606 को जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मंजूरी भी मिल चुकी है। इसमें नारी शक्ति दूत एप पर 2,21,973 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 2,20,251 आवेदन स्वीकृत किये गये, जबकि मेरी लाडली बहन पोर्टल पर 2,11,597 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1,98,355 आवेदन स्वीकृत किए गए।

Mukhyamantri ladli behan scheme cm eknath shinde and ajit pawar devendra fadnavis in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2024 | 08:04 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों के चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, 15 जनवरी को होगा मतदान

2

अमरावती नगर परिषद चुनाव: दोबारा चिह्न वितरण से बिगड़ा निर्दलीयों का बजट, खर्च सीमा बनी सिरदर्द

3

BMC चुनाव से पहले उद्धव को बड़ा झटका, पूर्व विधायक की बहू तेजस्वी घोसालकर ने ज्वाइन की भाजपा

4

Prayagraj: महाकुंभ खत्म, आस्था बरकरार, मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए नई रेल सुविधा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.