Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में सनसनीखेज घटना, विवाद-संपत्ति के लालच में सुपारी देकर सास को मरवाया, बहू सहित 3 गिरफ्तार

अजनी थानांतर्गत मित्रनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक महिला ने विवाद और संपत्ति की लालच में अपने रिश्तेदार युवकों को 2 लाख रुपये की सुपारी देकर सास का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 10, 2024 | 12:41 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. अजनी थानांतर्गत मित्रनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक महिला ने विवाद और संपत्ति की लालच में अपने रिश्तेदार युवकों को 2 लाख रुपये की सुपारी देकर सास का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरोपियों में मित्रनगर निवासी वैशाली अखिलेश राऊत (32), भांडार गोंडी, पांढुर्णा निवासी श्रीकांत उर्फ समीर नरेंद्र हिवसे (25) और रितेश प्रकाश हिवसे (27) का समावेश है। तीनों पर वैशाली की सास सुनीता ओंकार राऊत (54) की हत्या का आरोप है। पुलिस ने सुनीता के भाई भगवान मेंढे की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

7 वर्ष पहले सुनीता के बेटे अखिलेश और वैशाली का विवाह हुआ था। उन्हें मिष्टी नामक 5 वर्ष की बेटी है। अखिलेश को शराब की लत थी। बीते वर्ष शराब की लत के कारण उसकी मौत हो गई। तब से सुनीता, वैशाली और मिष्टी मित्रनगर स्थित 2 मंजिला मकान में रहते हैं। 25,000 रुपये प्रतिमाह किराया मिलता है जिससे तीनों का उदर निर्वाह हो रहा था। पिछले कुछ समय से सुनीता को वैशाली की गतिविधियों पर संदेह हो रहा था। वह वैशाली के चरित्र पर सवाल उठा रही थी। इस वजह से दोनों का विवाद हुआ था।

वैशाली ने सोचा की सुनीता की मौत के बाद सारी संपत्ति उसके नाम हो जाएगी और हमेशा की किट-किट भी खत्म हो जाएगी। उसने पांढुर्णा में रहने वाले श्रीकांत और रितेश से संपर्क किया। सुनीता का काम तमाम करने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी। 28 अगस्त की सुबह सुनीता के पड़ोसियों ने उनके भाई भगवान को फोन कर हालत नाजुक होने की जानकारी दी। भगवान बहन के घर पहुंचे तो सुनीता बेड पर पड़ी थीं। वैशाली ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और इसी वजह से हार्ट अटैक आया होगा। सुनीता की मृत्यु हो चुकी थी। रिश्तेदारों को जानकारी देकर उसी दिन सुनीता का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

CPCB की डरावनी रिपोर्ट: नागपुर के इन 4 इलाकों की हवा सबसे खराब, क्या आप भी हैं खतरे में?

13 जनवरी की शाम थम जाएंगी प्रचार की तोपें, नागपुर मनपा चुनाव में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज

Nagpur News: करोड़ों बहाए फिर भी बेसा-मनीष नगर रोड बदहाल, PWD की ‘सुस्त’ चाल से जनता बेहाल!

ओडिशा से नागपुर पहुंचा गांजा: मानकापुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े 4 तस्कर, 12 लाख का माल जब्त

यह भी पढ़ें: नागपुर में फार्म हाउस के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट, 8 गिरफ्तार

बेटी ने खोला राज, पड़ोसी ने दी जानकारी

इसके बाद परिसर के नागरिकों ने भगवान को बताया कि वैशाली और सुनीता के बीच विवाद चल रहा था। पड़ोस में रहने वाली अरुणा चौहान नामक महिला को मिष्टी ने बताया था कि देर रात 2 मामा पीछे के दरवाजे से घर पर आए थे। दोनों ने गला दबाकर दादी को मार दिया। पड़ोसी छाया जुंबले और चैनलाल सोनवने ने बताया कि सुबह सुनीता के चेहरे और गले पर नोचने के निशान दिखाई दिए थे। उन्होंने फोटो भी ली थी। भगवान ने उनके मोबाइल से फोटो ली। बाद में पता चला कि वैशाली ने पड़ोसी अरुणा चौहान से पिता को चिकनगुनिया होने की जानकारी देकर 10,000 रुपये उधार लिए थे। यह रकम अपनी किरायेदार शीतल येलेकर को देकर श्रीकांत के मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट किया था। संदेह के कारण रिश्तेदारों ने वैशाली का मोबाइल खंगाला। उसमें कई राज सामने आए। बहन की हत्या होने की प्रबल संभावना को देखते हुए भगवान ने पुलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़ें: नागपुर में पिता ने 9 वर्षीय बेटी का किया लैंगिक शोषण, पुलिस रिमांड में आरोपी

छाती पर बैठकर दबाया गला

डीसीपी जोन 4 अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में अजनी के थानेदार नितिनचंद्र राजकुमार, लक्ष्मण केंद्रे, पीएसआई सुशांत उपाध्ये, पंकज बावने, स्वाति माली, पुष्पांजलि जांभले, गणेश मुंढे, हेड कांस्टेबल ओंकार बाराभाई, मनोज नेवारे, संतोष नल्लावार, नितिन सोमकुंवर, अश्विन सहारे, नरेश श्रावणकर, कुणाल उके और रुखसार शेख ने जांच शुरू की। अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज किए गए। पहले तो वैशाली ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की लेकिन पुलिसिया हथकंडे अपनाने पर श्रीकांत और रितेश की मदद से हत्या की कबूली दी। उसने बताया कि 27 की रात सुनीता सो रही थी। इसी दौरान श्रीकांत और रितेश पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए। वैशाली ने छाती पर बैठकर सुनीता के हाथ पकड़े। तीनों ने मिलकर गला, नाक और मुंह दबाकर सुनीता की हत्या कर दी। बाद में शव को बेड पर सुला दिया और दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत हासिल की है।

Mother in law killed by giving property dispute in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 12:41 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.