नागपुर के बाजारों में ‘रेनी फैशन’ की धूम; स्टाइलिश लुक के लिए मैचिंग छाते और ट्रेंडी रेनकोट का बढ़ा क्रेज
Nagpur Monsoon Fashion: नागपुर में मानसून के साथ रंग-बिरंगे छातों और रेनकोट की मांग बढ़ गई है। युवा स्टाइलिश और मैचिंग छाते खरीद रहे हैं, जिससे बाजारों में फैशनेबल रेनवियर की रौनक देखने को मिल रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
मानसून, छाता, रेनकोट, फैशन, नागपुर बाजार, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Monsoon Umbrella Fashion Trendy: नागपुर जिले में रेनी सोजन अपने संग खुशनुमा मौसम लेकर आता है। इस मौसम में चटक रंगों के कपड़े पहनने, चटपटे व्यंजनों को खाने का मन करता है। साथ ही जब बारिश में बाहर निकलने का मन होता है तो सबसे पहले हाथ में रंग-बिरंगा छाता होता है। बच्चे, गर्ल्स, ब्वॉयज सभी छाते को लेकर काफी क्रेजी होते हैं।
तभी तो मौसम के बदलते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगे ट्रेंडी छातों और रेनकोट से सजे हुए हैं। फैशनेबल लोग बारिश से बचने के लिए मार्केट में ऐसे छाते ढूंढ रहे हैं, जो उनके लुक पर सूट करे। स्टाइलिश और रॉयल लुक बारिश शुरू होने से पहले ही लोग अपनी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। बारिश में भीग न जाएं, इसलिए अपने लिए छाता खरीदना नहीं भूलते हैं। फैशन के दौर में अच्छा दिखना भी अहम होता है।
इसलिए शहर के युवा ऐसे छाते और रेनकोट की खरीदारी कर रहे हैं जो उन्हें स्टाइलिश और रॉयल लुक दें। वहीं बाजार में कई तरह के प्रिंटेड छाते देखने को मिल रहे हैं। आकर्षक सीनरी से लेकर लव सिंबल तक की प्रिंट के छाते लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इन छातों की खास बात यह है कि कलरफुल ड्रेस के साथ यह काफी पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं में इन छातों का खासा क्रेज बना हुआ है। थोड़ा सस्ते होने के चलते गर्ल्स एक नहीं बल्कि ड्रेस की मैचिंग के अनुसार कई छाते लेना पसंद कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवानों की मुश्किलें, तीन शिफ्ट में ड्यूटी; बुनियादी सुविधाएं नदारद
नागपुर: धर्म परिवर्तन व आरक्षण को जोड़ने वाली PIL पर HC ने कहा- यह जनहित नहीं, निजी या प्रचार हित की याचिका है
अकोला में दो हत्याओं से सनसनी, कारला में नाबालिग और तारफैल में युवक की हत्या
UP में सपा को साफ कर देगी AIMIM! आगामी चुनाव के लिए वारिस पठान ने की सीट बेल्ट बांधने की अपील
डबल लेयर रिवर्सेबल छाते की मांग
व्यापारी नीरज शाहू बताते हैं कि इस तरह के छातों में कपड़े की दो लेयर होती है जो बारिश से पूरी तरह बचाए रखती है। इस तरह के छाते देखने में अच्छे लगते ही हैं, साथ ही इसका फैब्रिक भी ज्यादा टिकाऊ होता है।
डबल लेयर के इन छातों को कैरी करना भी काफी आसान होता है। शुरू से जिन काले या दूसरे एक रंग के छातों का चलन रहा है, वह आज भी बरकरार है। लाल, नीले, पीले, गुलाबी और हरे रंग के छाते काफी पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं की पसंद को देखकर ही छात्रों की डिजाइन, आकार और सजावट पर काफी काम किया जा रहा है।
डिजिटल प्रिंटिंग छाते व कार्टून रेनकोट का आकर्षण
व्यापारी शोएब बताते हैं कि इन दिनों डिजिटल प्रिंट वाले छाते लोगों की पसंद बने हुए हैं। बाजार में आए डिजिटल प्रिंटिंग वाले छाते काफी आकर्षित कर रहे हैं। इनके प्रिंट में इतनी सफाई से डिजाइन उभरकर आता है कि इनमें कहीं भी कमी नजर नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें:- नागपुर: धर्म परिवर्तन व आरक्षण को जोड़ने वाली PIL पर HC ने कहा- यह जनहित नहीं, निजी या प्रचार हित की याचिका है
इन छातों पर दी गई शेडिंग काफी हद तक इम्प्रेस करती है। नए डिजाइन इन छातों को खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं बच्चों का ध्यान खीचने के लिए कार्टून वाले रेनकोट में डोरेमान, मोटू-पतलू वाले रेनकोट की मांग है। इसमें भी स्कूल बैग कवर करने के लिए अलग से जगह वाले रेनकोट ज्यादा डिमाड में है।
