Nagpur Monsoon: मूसलाधार बारिश से नागपुर तरबतर, सुबह से शाम जमकर बरसे बादल, 1 अक्टूबर तक जारी अलर्ट
Nagpur Weather: नागपुर में बीते दिन जोरदार बारिश से शहर तरबतर हो गया। मानसून वापसी के समय जमकर अपना असली रूप दिखा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में भारी बारिश (सौजन्य-IANS)
Nagpur Heavy Rainfall: नागपुर में लौटता मानसून अपने पूरे मूड में नजर आ रहा है। रोज ही सिटी में एक-दो स्पेल की बारिश हो रही है। शनिवार को भी सुबह 11 बजे के करीब बादल बरसे। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश 12 बजे तक जारी रही। उसके बाद शाम 6 बजे अनेक इलाकों में धुआंधार बारिश हुई। करीब आधे घंटे तो बादल जमकर बरसे।
इस बीच बिजली की चमक के साथ बादल भी गरजते रहे। उसके बाद रात तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने रात 8.30 बजे तक सिटी में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की थी। वहीं शुक्रवार की सुबह 8.30 से शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक 14.0 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।
5.6 डिग्री गिरा तापमान
बारिश ने सिटी के तापमान में भी गिरावट ला दी। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 34.2 डिसे दर्ज किया गया था जो शनिवार को गिरकर 28.6 डिसे पर उतर आया जो औसत से 4.7 डिग्री कम रहा। 24 घंटों में 5.6 डिग्री तापमान में कमी आई। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.7 डिग्री अधिक रहा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
यह भी पढ़ें – Kal Ka Mausam: सावधान! रवाना होने की बजाय…रवानी दिखा रहा मानसून, कई राज्यों में होगी आफत की बारिश
1 अक्टूबर तक यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जिले में 1 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले के 1-2 स्थानों पर चमक-गरज के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। नागरिकों से सतर्कता की अपील की गई है। वहीं सिटी में 28 व 29 सितंबर को कुछ स्पेल की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोज ही 1-2 स्पेल की हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 32-33 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24 डिसे तक बने रहने के संकेत हैं।
