‘डर लगता है उनको…’ अमेरिकी टैरिफ पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर करारा जवाब दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मोहन भागवत (Image- Social Media)
Nagpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि यह टैरिफ भारत के बढ़ते प्रभाव के डर का परिणाम है। भागवत ने कहा, “दुनिया को डर लगता है, भारत बड़ा होगा तो उनका क्या होगा? तो लगा दिए टैरिफ, डर लगता है उनको।” उन्होंने आगे कहा कि “मुझे चाहिए, हमें चाहिए, यही व्यक्ति के झगड़े से राष्ट्रों के टकराव की वजह बनता है।”
भागवत ने ज़ोर देकर कहा कि आज दुनिया को समाधान की ज़रूरत है और भारत ही पूरी दुनिया को सही दिशा दिखा सकता है। उन्होंने भारत के लोगों की तारीफ़ करते हुए कहा कि यहां के लोग अभाव में भी संतुष्ट रहते हैं, और हालात जब बदलेंगे तब बदलेंगे।
भारत पर रिकॉर्ड स्तर के टैरिफ
ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है। आपको बता दें कि अमेरिका ने 2025 में भारत पर रिकॉर्ड स्तर के टैरिफ लगाए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “रिसिप्रोकल टैरिफ” नीति के तहत लागू किया है। पहली बार जुलाई 2025 में यह टैरिफ लगाया गया, जो 1 अगस्त से लागू हुआ। उस समय अमेरिका की ओर से कहा गया कि भारत के ऊंचे टैरिफ और व्यापार घाटे का जवाब देना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
जयपुर में मस्जिद-मजार समेत पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
मीट की दुकानें शहर से बाहर भेजने पर जाएगा लोगों का रोजगार, वाराणसी प्रशासन के निर्णय पर मौलाना ने जताई चिंता
यह भी पढ़ें- ठाणे की सियासत में रणछोड़, नाईक का शिंदे पर वार- पूछा असली ‘रावण’ कौन? किसका तोड़ेंगे अहंकार
इसके बाद अगस्त 2025 में ट्रंप प्रशासन ने दूसरा टैरिफ लागू किया, यह कहते हुए कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और इससे यूक्रेन युद्ध को आर्थिक सहायता मिल रही है। इन दोनों फैसलों के बाद अमेरिकी टैरिफ की दर भारतीय निर्यातों पर 50% तक पहुंच गई है, जो अमेरिका द्वारा किसी भी प्रमुख व्यापारिक साझेदार पर लगाए गए सबसे अधिक टैरिफ माने जा रहे हैं।
