मोहन भागवत ने गंगाधरराव डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन; भावुक CM फडणवीस बोले- पिता मेरे प्रेरणास्त्रोत
Gangadharrao Fadnavis Diagnostic Center Nagpur: नागपुर में स्व. गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन। सरसंघचालक मोहन भागवत और नितिन गडकरी की उपस्थिति। गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज।
- Written By: प्रिया जैस
गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन (सौजन्य-नवभारत)
Affordable Healthcare Nagpur: सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सेवा कोई एहसान नहीं बल्कि कर्तव्य है। सेवा करने से हम स्वयं शुद्ध हो जाते हैं। मनुष्य का मन स्वाभाविक रूप से अनेक विचारों से भरा रहता है लेकिन सेवा मन को शुद्ध करती है। वे मध्य भारत के सबसे बड़े स्व. गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि संसाधनों की कमी और अनेक कठिनाइयों के बावजूद स्व. गंगाधरराव ने ईमानदारी, निस्वार्थता और सत्वप्रधानता के बल पर अपने कौशल और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए सामाजिक कार्य किए। इस अवसर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री की माता सरिता फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यसभा सांसद माया इवनाते, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, राज्य मंत्री पंकज भोयर, आशीष जायसवाल, विधायक आशीष देशमुख, महापौर नीता ठाकरे और संदीप जोशी उपस्थित थे।
अपने परिचय भाषण में विधायक संदीप जोशी ने समाज के निम्न और मध्यम वर्ग के मरीजों से अपील की कि वे जरूरत के समय इस आधुनिक और किफायती डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ उठाएं। उन्होंने इस कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया। संचालन रेणुका देशकार ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में सौतेले बेटे ने माँ को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर पति बोला, इज्जत बचाओ, चुप रहो
मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब
बडनेरा को मिला नया मिनी महापौर, किशोर जाधव ने संभाला पदभार
शिक्षा की सौदेबाजी: ACB के जाल में फंसे भातकुली के 2 कर्मचारी, RTE प्रवेश के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े
मेरे पिता मेरे प्रेरणा स्रोत : CM फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बचपन में अपने पिता को जो काम करते देखा उसका व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसी से मेरे भीतर राष्ट्रवादी विचारधारा और समाजसेवा की भावना का संचार हुआ, इसलिए मेरे पिता ही मेरी प्रेरणा के सच्चे स्रोत हैं। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को आधुनिक और अद्यतन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित केंद्र पर संतोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न पहलें की जा रही हैं। वर्तमान में सरकार लगभग 2,400 बीमारियों का मुफ्त इलाज प्रदान कर रही है और 12 जटिल सर्जरी भी आम आदमी के लिए कम लागत पर उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने भविष्य में इन सेवाओं के और विस्तार पर भी जोर दिया।
स्व. गंगाधरराव का योगदान महान : केंद्रीय मंत्री गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गंगाधरराव ने भाजपा के विकास और विस्तार में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पार्टी का विस्तार किया। सरकारी अस्पतालों में अक्सर निदान सेवाएं प्राप्त करना मुश्किल होता है, जबकि निजी अस्पतालों में ये बहुत महंगी होती हैं, इसलिए आम आदमी को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र इस आवश्यकता को पूरा करेगा।
