नागपुर में महामेट्रो काम का विरोध, कापसी में काम बंद आंदोलन, भंडारा रोड पर लगा भारी जाम

 Nagpur Metro Traffic Jam: मौदा-नागपुर मार्ग पर महामेट्रो निर्माण के कारण हो रहे भीषण ट्रैफिक जाम से परेशान नागरिकों ने कापसी में काम बंद आंदोलन कर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी।
Maha Metro Mauda Nagpur Highway Traffic
कापसी में काम बंद आंदोलन प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Maha Metro Mauda Nagpur Highway Traffic: मौदा से नागपुर जाने वाले रोड परिसर में महामेट्रो के निर्माण कार्य के कारण लगातार हो रही यातायात गतिरोध के चलते नागरिकों को रोजाना परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।

इसके विरोध में मंगलवार को उमिया गेट, कापसी परिसर में पूर्व जिप सदस्य दिनेश ढोले के नेतृत्व मे काम बंद आंदोलन किया गया। आंदोलन नागरिकों, में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न गांवों के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया।

आंदोलनकारियों ने समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंडारा रोड पर यातायात व्यवस्था, निर्माण कार्य के चलते नागरिकों को हो रही असुविधा तथा कार्य के नियोजन में सामने आ रही समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। आंदोलनकारियों ने मांग की कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए उचित नियोजन किया जाए तथा नागरिकों की रोजमर्रा की परेशानियों का तत्काल समाधान किया जाए।

आंदोलन में तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंता वाघ, कृषि उपज बाजार समिति के उपसभापति कुणाल इटकेलवार, सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश शेंदरे, कृष्णा करभाजणे व प्रभाकर हूड सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सरपंच प्रकाश गजभिये, गणपत वानखेडे, पवन सयाम तथा उपसरपंच राजू चरडे समेत कई वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी आंदोलन में भाग लिया।

Maha Metro Mauda Nagpur Highway Traffic
नागपुर मनपा में 1 साल में दूसरी बार लगी आचार संहिता, विकास कार्य ठप, मेयर समेत नेताओं ने लौटाई गाड़ियां

इसके अलावा रमेश विधे, चंद्रकांत घुले, चंदु हेवट, निखिल गेडेकर, चंदु पाटील, मनोज ढोबले, गजू गावंडे, विनोद वासनिक, ललित वैरागडे, आकाश बाराहाते, सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदोलनकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन कार्य के दौरान स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी न हो।

आंदोलनकारियों ने प्रशासन को दी चेतावनी

मौदा से नागपुर शहर जाने वाले रोड परिसर में महामेट्रो के निर्माण कार्य को लेके आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन और महामेट्रो ने यातायात व्यवस्था को ठीक करने और नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में और भी तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com