-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Marriage Broken Lover Slits Girlfriend Throat In Hanuman Temple Case Registered
तुड़वा दी शादी…हनुमान मंदिर में प्रेमी ने रेत दिया प्रेमिका का गला, मामला दर्ज
- Written By: प्रिया जैस
कोराडी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रेमिका ने अपने प्रेमी की शादी तुड़वा दी, जिसके बाद इस हत्या को अंजाम दिया। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

प्रेमी ने प्रेमिका पर किया हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Koradi Crime: प्रेमी की शादी जुड़ गई थी। इसी बीच प्रेमिका ने प्रेमी की होने वाली पत्नी से प्रत्यक्ष भेंट कर प्रेमी के साथ ही शादी करने की बात कही थी। जिससे उसकी होने वाली शादी टूट गई। इसके बाद प्रेमिका ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर गुस्साए प्रेमी ने हनुमान मंदिर में प्रेमिका पूजा करते समय हनुमानजी की मूर्ति के सामने ही प्रेमिका की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया।
यह घटना खापरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमथी गांव में गुरुवार को सुबह हुई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और गंभीर रूप से घायल प्रेमिका का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गंभीर घायल प्रेमिका का नाम सिद्धि प्रदीप चौधरी (20) एवं आरोपी प्रेमी का नाम रोशन सोनेकर (32) गुमथी निवासी बताया गया। वे दोनों एक ही गांव में रहते हैं और स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
कोराडी नाका में हुआ झगड़ा
इसी बीच, जब प्रेमिका को पता चला कि उसके प्रेमी की शादी साटक गांव में तय हो गई है, तो वह प्रेमी की होने वाली पत्नी से मिली और प्रेमी से शादी करने की बात कही इस पर उसकी होने वाली पत्नी ने शादी तोड़ दी। इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी के लिए मान गई, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस बीच, कोराडी नाका इलाके में दो-तीन बार झगड़ा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में चेक बाउंस मामले में फैसला, दंपती को 1-1 साल की सजा और 10.06 लाख का जुर्माना
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
मामला कोराडी थाने पहुंचा तो आरोपी प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। एक ओर उसने शादी तोड़ दी और शादी से इंकार कर दिया। उसने कोराडी थाने में मामला भी दर्ज कराया। इसी वजह से आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज था। गुरुवार की सुबह प्रेमिका गुमठी गांव के हनुमान मंदिर में पूजा करने गई थी। इस बार दोनों में फिर से झगड़ा हुआ।
यह भी पढ़ें – ‘सुसाइड नहीं, हत्या है’, सफाई कर्मचारी के शव को लेकर आसीनगर जोन में जमकर हंगामा
खापरखेड़ा पुलिस में मामला दर्ज
गुस्से में आकर उसके प्रेमी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और प्रेमिका की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार कर उसे गंभीर जख्मी कर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खापरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घायल प्रेमिका का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी प्रेमी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
Marriage broken lover slits girlfriend throat in hanuman temple case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 25 July 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें करियर और किस्मत का हाल
Jul 25, 2026 | 06:15 AMJio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Jul 25, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Jul 25, 2026 | 05:55 AMAaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














