-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Not Suicide But Murder Uproar Asinagar Zone Over Dead Body Sanitation Worker
‘सुसाइड नहीं, हत्या है’, सफाई कर्मचारी के शव को लेकर आसीनगर जोन में जमकर हंगामा
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर महानगरपालिका के आशीनगर जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजू उपाध्याय ने बुधवार की दोपहर जागृतिनगर स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसे अब हत्या करार दिया जा रहा है।

आसीनगर जोन में हंगामा (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Suicide Case: गुरुवार की दोपहर आसीनगर जोन में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आत्महत्या करने वाले मनपा के सफाई कर्मचारी राजू उपाध्ये के शव के साथ परिजनों ने जमकर प्रदर्शन शुरू किया। उल्लेखनीय है गुरुवार की दोपहर राजू ने सुसाइड नोट में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का हवाला देते हुए आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी मनपा में फैलते ही प्रशासन में खलबली मच गई।
आसीनगर जोन में प्रदर्शन के दौरान राजू के पुत्र सौरभ उपाध्ये ने कहा कि उसके पिता अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के कारण काफी त्रस्त थे। परिवार की जिम्मेदारी के चलते चुपचाप परेशानी झेल रहे थे किंतु प्रताड़ना असहनीय होने के कारण अंत में किसी को बिना बताए ही सुसाइड नोट लिखकर जीवन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसानेवाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
सुसाइड नोट में गुड्डू राऊत, योगेश हाथीपछेल का नाम
आसीनगर जोन में चल रहे हंगामे के दौरान परिजनों ने कहा कि राजू ने मनपा के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के दबाव और प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी के नामों का उल्लेख किया गया है। गुड्डू राऊत और योगेश हाथीपछेल नाम के इन अधिकारियों के नामों को खुलासा हुआ है। ऐसे में इनके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही सफाई करते समय चेंबर का भारी-भरकम ढक्कन उनके पैरों पर गिर पड़ा था जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोंट आई थी। उसके इलाज के लिए उन्होंने इन अधिकारियों से छुट्टी मांगी थी किंतु अधिकारियों ने छुट्टी देने से मना कर दिया। इसी पीड़ा में उनको काम करने के लिए मजबूर किया जाता रहा है। यहां तक कि पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी भद्दे शब्दों का उपयोग कर जलील किया जाता रहा है।
सुसाइड नहीं, हत्या है
परिजनों ने कहा कि मनपा की कार्यप्रणाली देखी जाए तो जिस प्रभाग में राजू उपाध्ये को काम सौंपा गया था। वहां पर 4 जमादार तो थे किंतु सफाई कर्मचारी के रूप में वह अकेला ही था जिससे लंबे समय से उस पर काम का बोझ था। परेशान करने के लिए कुछ समय पहले उसे वहां से दूर ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि बाद में उसे वापस प्रभाग में तो लाया गया किंतु उसे बाद में परेशान किया जाने लगा।
जानबूझकर प्रभाग में सफाई कर्मचारी कम रखे जा रहे थे, ताकि उससे अधिक काम लिया जाए। जिस तरह से सुसाइड नोट लिखा गया है उससे यह प्रतीत होता है कि यह सुसाइड नहीं, हत्या है। उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। उकसाने वाले इन अधिकारी और कर्मचारियों पर हत्या के तहत मामला दर्ज करने की मांग भी उन्होंने की।
यह भी पढ़ें – नागपुर महानगरपालिका के सफाई कर्मचारी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हैरान
जांच में सहयोग करेगा प्रशासन
सफाई कर्मचारी राजू उपाध्ये के साथ जो घटना हुई है पुलिस इसकी सघन जांच करेगी। जांच में मनपा प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा मनपा प्रशासन भी नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा। जहां तक मृतक के परिजन को नौकरी देने का मसला है, प्रशासन नियमों के अनुसार इसका फैसला लेगा। आसीनगर जोन के स्वास्थ्य विभाग में जमादार और सेनेटरी इंस्पेक्टर मिलकर काम करते हैं। मनपा में किसी तरह का दबाव नहीं है बल्कि कर्मचारी को हरसंभव मदद की जाती है।
- हरीश राउत, सहायक आयुक्त, आसीनगर जोन।
Not suicide but murder uproar asinagar zone over dead body sanitation worker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














