Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शराब के नशे में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 12 संदिग्ध हिरासत में, हिट एंड रन में महिला की मौत

Nagpur Crime News: नागपुर में बुधवार को एक व्यक्ति की नशे की हालत में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की घटना सामने आई है। तो वहीं हिट एंड रन मामले में एक महिला की मौत हो गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 14, 2025 | 09:30 AM

नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Crime News: देर रात हिवरीनगर में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। शराब के नशे में आरोपियों ने युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर नंदनवन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। मृतक हिवरीनगर झोपड़पट्टी, जयभीम चौक निवासी राजेश ज्ञानेश्वर धनविजय (32) बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजेश आरा मशीन पर मजदूरी करता था।

उसे शराब पीने की आदत थी। उसकी पड़ोस में रहने वाले भाऊराव अवसरे (65) के साथ मित्रता थी। राजेश का भाऊराव के घर आना-जाना था। दोनों साथ में शराब पीते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे राजेश कुछ लोगों के साथ भाऊराव के घर शराब पीने बैठा। शराब पीते समय साथ बैठे लोगों से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह राजेश के परिजनों को वारदात का पता चला। तब पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलने पर नंदनवन थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा। मृतक की बहन नगीना सुधीर दमके (42) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। नंदनवन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, हत्या का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन दावा है कि शराब के नशे में हुए विवाद के चलते राजेश की हत्या कर दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

भरोसे की आड़ में करोड़ों की चपत! 2 दाल मिल मालिकों से 6.25 करोड़ की ठगी, मुंबई-जबलपुर के ठगों पर FIR

नागपुर चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे को 4 घंटे प्रचार से रोका, अधिकारियों पर डराने का आरोप!

जालना में मासूम का दिनदहाड़े अपहरण, 4 घंटे में मासूम सुरक्षित-जालना पुलिस की बड़ी कामयाबी

डी-ग्रो कैपिटल का भंडाफोड़! दिग्रस पुलिस ने दबोचा निवेश घोटाले का मास्टरमाइंड, 3 साथी फरार

पुलिस ने राजेश के साथ बैठकर शराब पीने वाले कुल 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि इन्हीं में से किसी ने राजेश को मौत के घाट उतारा है। इसके अलावा अवसरे और उसके 1 साथी को मुख्य संदिग्ध बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस वारदात की हर एंगल से जांच की जा रही है।

हिट एंड रन की शिकार हुई महिला की मौत

नागपुर के नवीन कामठी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक चालक ने डिवाइडर के पास खड़ी महिला को लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका डहाके लेआउट निवासी उमा घनश्याम वर्मा (45) बताई गईं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10.30 बजे उमा काम के लिए घर से निकलीं।

नागपुर से कोराडी रिंग रोड पर डिवाइडर के पास खड़ी थीं। इस बीच पीले और सिंदूरी रंग के ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार से आते हुए उमा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

कार से 3 लोगों को उड़ाया, लोगों ने चालक की कर दी पिटाई

नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार चालक का कोहराम देखने को मिला। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आरोपी चालक ने 3 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मानकापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें – डेंटल की नर्सों के साथ अपमानजनक व्यवहार, वैद्यकीय शिक्षा मंत्री-सचिव और आयुक्त से की शिकायत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे एक कार चालक गोरेवाड़ा रिंग रोड से जा रहा था। मानकापुर थाना क्षेत्र में इंपल्स एकेडमी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। एक के बाद एक कुल 3 लोग अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद नागरिकों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। जख्मियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मानकापुर थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही वाहन भी जब्त कर लिया।

Man killed in drunken state 12 suspects in custody woman died in hit run

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 09:30 AM

Topics:  

  • Crime
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.