नागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Nagpur Power Supply: भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण ने नागपुर में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बार-बार कटौती अब बर्दाश्त नहीं होगी।
- Written By: अंकिता पटेल
महावितरण नागपुर, बिजली कटौती, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Mahavitaran Power Cut Alert: नागपुर भीषण गर्मी के दौरान ग्राहकों को निर्वाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण के परियोजना संचालक सचिन तालेवार ने नागपुर में हुई बैठक में स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए, विद्युत भवन में आयोजित नागपुर परिमंडल को समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे।
गर्मी के मौसम में तकनीकी खराबियों के कारण होने वाली बिजली कटौती को शून्य पर लाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी कार्यक्षमता के साथ काम करना होगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने पालक मंत्री द्वारा 4 मई को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों का भी कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी एक फीडर पर बार-बार बिजली कटौती की घटनाएं अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए भविष्य में सभी प्रकार के रखरखाव और मरम्मत कार्य अत्यंत सावधानी तथा पूर्व नियोजन के साथ किए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
शिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Amravati News: नांदगांव खंडेश्वर में हर नागरिक को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, आरोग्य वर्धिनी केंद्र की बैठक
पुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
अपने मुख्यालय में अधिकारियों का रहना अनिवार्य
गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों के लिए अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मानव संसाधन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा अगले एक महीने तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को आकरिमक कारणों के बिना अवकाश मंजूर न करने के निर्देश दिए गए है।
यह भी पढ़ें:-पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश भी संचालक तालेवार ने दिया, बैठक में नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियता दिलीप दोडके, अधीक्षक अभियंता अमित पराजये, मंगेश वैद्य, दीपाली माडेलवार सहित परिमंडल के सभी कार्यकारी अभियंता तथा नागपुर जिले के उपविभागीय अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
