Maharashtra Weather: 16 घंटे नागपुर में बरसे बादल, गड़चिरोली में सर्वाधिक बारिश, येलो अलर्ट जारी
Maharashtra IMD Yellow Alert: महाराष्ट्र में इन दिनों वापसी के समय एक बार फिर मानसून ने दस्तक दी है। विदर्भ के कई जिलों में भारी बारिश देखी गई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में बारिश (सौजन्य-IANS)
Nagpur Weather Today: कुछ दिनों से सिटी में बादल छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार की देर रात मौसम ने करवट बदली और बारिश की झड़ी शुरू हुई। रातभर कभी हल्की तो कभी मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार सुबह तक बारिश की झड़ी लगी रही। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बादल थमे। लगातार करीब 16 घंटों तक बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया।
सिटीवासियों ने शहर में हिल स्टेशन का एहसास किया। बारिश होने से तापमान में भी 3.7 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग ने गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 5.9 डिग्री कम रहा। बुधवार की तुलना में गुरुवार को 3.7 डिग्री की कमी आई। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री पर पहुंच गया है। यह औसत से 5.8 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
2 तक बरसेंगे बादल
गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक मौसम विभाग ने सिटी में 10.8 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं शाम 5 बजे 3.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। 24 घंटों में कुल 13.8 मिमी बादल बरसे। इसी के साथ मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक रोजाना बारिश के संकेत दिए हैं। वहीं 31 अक्टूबर के लिए सिटी में येलो अलर्ट भी जारी किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिसे के आसपास बने रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 7 मई तक विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार
अशोक खरात मामला: प्रतिभा चाकणकर की ED के सामने पेशी, 2.40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर जवाब तलब
यह भी पढ़ें – नागपुर में थमा किसान आंदोलन, ट्रैफिक खुला, शहर ने ली राहत की सांस, रात भर बारिश में भीगे किसान
गड़चिरोली में सर्वाधिक बरसे बादल
गुरुवार को मौसम विभाग ने सिटी समेत विदर्भ के सभी जिलों में बारिश दर्ज की। गड़चिरोली में सर्वाधिक बादल बरसे। मौसम विभाग ने गड़चिरोली में 72.2 मिमी, चंद्रपुर में 66.0 मिमी, अमरावती में 62.6 मिमी, वर्धा में 40.0 मिमी, भंडारा में 36.0 मिमी, ब्रम्हपुरी में 24.2 मिमी, यवतमाल में 20.0 मिमी, वाशिम में 17.8 मिमी, बुलढाना में 14.0 मिमी, गोंदिया में 13.4 मिमी और अकोला में 13.3 मिमी बारिश दर्ज की।
