महाराष्ट्र में मानसून के लौटने का इंतजार, मराठावाड़ा के येलो अलर्ट, विदर्भ में तप रही धूप
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून के लौटने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून फिलहाल कमजोर स्थिति में है और अगले दो हफ्तों तक यही स्थिति बनी रहेगी।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Monsoon News: हर साल की तुलना में इस साल मानसून महाराष्ट्र में जल्दी पहुंच गया। अब अगस्त का महीना शुरू हो गया है और कई लोग अनुमान लगा रहे थे कि इस महीने कम बारिश होगी। हालांकि, अब मौसम विभाग ने अगस्त महीने में बारिश को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। जुलाई की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से फसलों की अच्छी पैदावार हुई है। हालांकि, कृषि फसलों का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि अगस्त में कितनी बारिश होती है।
मध्य भारत और महाराष्ट्र में मानसून के लौटने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून फिलहाल कमजोर स्थिति में है और अगले दो हफ्तों तक यही स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है, जिससे मध्य भारत और महाराष्ट्र के मुख्य मानसून क्षेत्र में बारिश में भारी गिरावट आई है। इसके चलते यहां सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं, जबकि दक्षिण भारत में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
मराठवाड़ा में बारिश का येलाे अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मराठवाड़ा, विदर्भ और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुरुआत में इस बात की ज़ोरदार चर्चा थी कि अगस्त महीने में बारिश कम होगी, जिसके बाद किसान चिंतित हो गए थे।
हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगस्त महीने में भी अच्छी बारिश की प्रबल संभावना है। पुणे को पानी की आपूर्ति करने वाले खडकवासला बांध क्षेत्र में अच्छी बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने 27 OBC आरक्षण को दी हरी झंडी, महाराष्ट्र में निकाय चुनाव का रास्ता साफ
इन जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट
मुंबई समेत तटवर्ती इलाके में हल्की से मध्यम बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। लेकिन मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं 5 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने सांगली, सोलापुर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव में बारिश का येला अलर्ट जारी किया है।
विदर्भ में 7 अगस्त तक बारिश के आसार नहीं
विदर्भ में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक विदर्भ इसी तरह का मौसम रहने के संकेत दिए हैं। इस अवधि के दौरान धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। हालांकि अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहने के उम्मीद भी। लेकिन अच्छी बारिश नहीं होगी। इक्का-दुक्का इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
