Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में 16 से 18 सितंबर के बीच वापसी के मानसून की संभावना। अगस्त में भारी बारिश से किसानों को नुकसान, अब फिर से राज्यभर में बारिश के अनुकूल हालात बन रहे हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 13, 2025 | 07:15 AM

जुहू बीच का दृश्य (सोर्स: IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का दौर लौटने वाला है। अगस्त महीने में राज्य के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा हुई थी, जिससे कई जिलों के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कहीं सोयाबीन की फसलें डूब गईं, तो कहीं कपास और धान खेतों में ही सड़ गए। अब मौसम विशेषज्ञों ने संकेत दिए हैं कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य में वापसी का मानसून सक्रिय हो सकता है।

इसी बीच अब एक बार फिर राज्य में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विशेषज्ञों ने 16 से 18 सितंबर के बीच वापसी के मानसून की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर, राज्य में शुक्रवार से ही बारिश के लिए वातावरण अनुकूल बन गया है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 सितंबर के बीच राज्यभर में भारी से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं शुक्रवार से ही वातावरण में बदलाव देखा जा रहा है और हवा में नमी बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वापसी के मानसून (Retreating Monsoon) का शुरुआती संकेत है।

सम्बंधित ख़बरें

मासूम बच्चों और महिलाओं से बदसलूकी; आरपीएफ की इस ‘डकैती’ ने रेल सुरक्षा के दावों की पोल खोली

6 फरवरी को शपथ और 9 फरवरी से नागपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर ‘ताला’! कर्मचारियों ने आर-पार की जंग का किया ऐलान

अकोला मनपा में MIM की तटस्थता पर सियासी घमासान, भाजपा ने सत्ता समीकरण साधकर जीत पक्की की

नागपुर में 5 करोड़ की बिजली चोरी उजागर, महावितरण के छापे में चौंकाने वाले खुलासे

बीते कुछ दिनों की राहत के बाद बारिश ने फिर से जोरदार वापसी की है। शुक्रवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की झड़ी लगी हुई है, जिससे एक बार फिर राज्य में सुहावना मौसम बन गया है। मुंबई समेत ठाणे, पालघर क्षेत्रों में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश जारी है। इसके अलावा अगले सप्ताह, यानी 13 से 18 सितंबर के दौरान, राज्य के 17 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें:- अजित पवार और IPS अंजना कृष्णा फोन कॉल मामले में बड़ा खुलासा, तहसीलदार ने कलेक्टर सौंपी रिपोर्ट

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सातारा, अहमदनगर, लातूर, नांदेड़, बीड, परभणी, हिंगोली, यवतमाल इन सभी स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही नागरिकों को सतर्क रहने की अपील भी की गई है। नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बादलों के कारण पिछले कुछ दिनों में उमस और गर्मी काफी बढ़ गई थी, लेकिन अब बारिश शुरू होने से इससे राहत मिली है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और फसल को नुकसान की संभावना भी जताई जा रही है।

Maharashtra retreating monsoon september forecast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 07:15 AM

Topics:  

  • IMD
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.