नगर पालिका चुनाव में BJP का लहराएगा परचम! मंत्री बावनकुले बोले- महायुति की ऐतिहासिक जीत तय
Maharashtra Municipal Elections: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि नगर पालिका व महानगर पालिका चुनावों में भाजपा-महायुति की बड़ी जीत तय है। जनादेश उनके पक्ष में बताया।
- Written By: प्रिया जैस
नागभवन में बनेगा वीवीआईपी गेस्ट हाउस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Elections: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि नगर परिषद, नगर पंचायत सहित महानगर पालिकाओं में भी भाजपा-महायुति की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनादेश स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में है और प्रचार के दौरान मतदाताओं का रुझान भाजपा-महायुति की ओर दिखाई दे रहा है। इसलिए नगर पालिका और आगामी महानगर पालिका चुनावों में भाजपा-महायुति की बड़ी जीत तय है।
वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि जिन नगर पालिकाओं पर पहले भाजपा का कब्जा नहीं था, वे इस बार भाजपा और महायुति के पास आएंगी। कुछ स्थानों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ और कुछ जगहों पर शिवसेना-भाजपा गठबंधन के बीच मुकाबला होगा। जहां सभी दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हैं वहां मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा
पवार के पास अधिकार
डीसीएम अजीत पवार के संदर्भ में सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार अजीत पवार के पास है। इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सुनील तटकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मिलकर उचित निर्णय लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
नागपुर DPC का बड़ा फैसला: शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए अब होंगी स्वतंत्र बैठकें, पालक मंत्री ने दिए निर्देश
Bhandara News: पवनी किले को मिलेगी नई पहचान, पर्यटन विकास परियोजना को राजस्व मंत्री का समर्थन
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले दो दिनों में मुंबई में भाजपा और शिवसेना की कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि ये दोनों महानगर पालिकाएं भाजपा-महायुति के नियंत्रण में आएंगी।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Election Results: धुले में NCP की बड़ी जीत, कलावती माली ने नगराध्यक्ष सीट पर मारी बाजी
दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा
चंद्रपुर जिले के नागभीड़ क्षेत्र में एक किसान को कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने की घटना पर उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है और एसआईटी का गठन किया गया है। अवैध साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और संबंधित साहूकारों को गिरफ्तार किया गया है।
आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ‘सामना’ समाचार पत्र में मंत्रिमंडल पर की गई आलोचना पर उन्होंने कहा कि ‘सामना’ विपक्ष का मुखपत्र है। उनसे हमारी प्रशंसा की अपेक्षा नहीं है। विरोध करना उनका काम है और वे वही कर रहे हैं।
