Maharashtra: 3 चरणों में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव! जनवरी के अंतिम सप्ताह में होंगे मनपा इलेक्शन
Maharashtra Local Body Elections: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी तक स्थानीय निकाय चुनाव करवाने के आदेश दिये हैं। आदेश के बाद से चुनाव आयोग ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
स्थानीय निकाय चुनाव (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Nagpur News: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द ही होने वाले है। अब संकेत मिल रहे हैं कि 3 चरणों में चुनाव हो सकते हैं। प्रभाग रचना, ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। आयोग को राज्य में 29 महापालिका, 246 नगर पंचायत, 32 पंचायत समिति, 42 जिला परिषद के चुनाव करवाने हैं। सूत्रों की मानें तो आयोग चुनाव कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर सकता है।
इसमें पहले चरण में नगरपालिका और नगर पंचायत और दूसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव होंगे। अंतिम तीसरे चरण में मुंबई सहित सभी 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव होंगे। चुनाव की तारीखें क्या होंगी, यह तो कार्यक्रम घोषित होने पर स्पष्ट होगा लेकिन अगर कोर्ट के आदेश के अनुरूप चला गया तो जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सब निपटाने का प्रयास आयोग करेगा।
शीत सत्र के बाद अधिक संभावना
कहा जा रहा है कि शीतकालीन अधिवेशन के ठीक बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि दो चरणों में चुनाव लिये जा सकते हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी के दूसरे सप्ताह में पहला चरण और फिर अंतिम सप्ताह में दूसरा चरण हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
Pune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
फरवरी महीने से राज्य में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसलिए उसके पूर्व ही आयोग चुनाव करवाएगा। जानकार तो यह भी मानकर चल रहे हैं कि आयोग कोर्ट से एकाध महीने का और समय देने की मांग भी कर सकता है जिससे वह चुनाव कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया का नियोजन कर सके।
पार्टियां लगीं काम पर
आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां काम पर लग गई हैं। रैलियों, आंदोलनों, आरोप-प्रत्यारोपों का तूफान मचा हुआ है। वोट चोरी, ईवीएम में गड़बड़ी, वोटर लिस्ट में सुधार आदि मुद्दों पर हंगामा मचा हुआ है। राज्य में दोनों गठबंधनों महायुति और महाविकास आघाड़ी में शामिल घटक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें – गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल में होगी दमदार भिड़ंत, भाजपा और कांग्रेस में होगा सीधा मुकाबला
फिलहाल जो तस्वीर नजर आ रही है उसमें दोनों गठबंधनों में सभी पार्टियां स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से अलग-अलग लड़ने की तैयारी में हैं। भाजपा, कांग्रेस तो स्वतंत्र चुनाव लड़ने की मंशा जता भी चुकी हैं। शिवसेना यूबीटी और मनसे मुंबई चुनाव के लिए एक साथ आ गई हैं। भाजपा की बूथ स्तर पर तैयारी पूरी हो गई है तो कांग्रेस भी अपना दम भर रही है। सभी को सिर्फ आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें घोषित करने का इंतजार है।
