राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Land Records Recruitment Maharashtra: राज्य सरकार के राजस्व विभाग के अधीन आने वाले भूमि अभिलेख विभाग के लिए नये आकृतिबंध की घोषणा की गई है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि राज्य में भूमि अभिलेख के 49 नये कार्यालय खोले जाएंगे और 994 नये पदों की भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने के निर्देशानुसार उच्चस्तरीय सचिव समिति की मंजूरी के बाद इसे मंजूरी दी गई है। पहले इस विभाग में 9,689 पद स्वीकृत थे। अब इसमें 994 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे विभाग की कुल पदसंख्या बढ़कर 10,683 हो गई है।
नये कार्यालय खुलने से विभाग से संबंधित कार्यों की गति तेज होगी। चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सहायक संचालक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अन्य तकनीकी पद भी इसमें शामिल किए गए हैं। प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कई नए कार्यालयों को भी मंजूरी दी गई है।
नांदेड़ में उपसंचालक, भूमि अभिलेख का नया कार्यालय खोला जाएगा। नागपुर, अमरावती सहित जिला अधीक्षक के 8 नये कार्यालय और खोले जाएंगे। नगर भूमापन अधिकारी के 23 और विषेष उप अधीक्षक के 5 नये कार्यालय खुलेंगे।
यह भी पढ़ें – Chandrapur: 14 मार्च को सीएम फडणवीस करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन, बदल जाएगी तेलवासा की सूरत!
नागपुर जिले के ग्रामीण भागों में जिला परिषद के पीएचसी व सब-सेन्टर के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन एनआरएचएम को सरकार द्वारा निधि नहीं मिलने के चलते व्यवस्था चरमरा रही है। हालत यह है कि बीते 2 महीनों से कुछ एम्बुलेंस उधार के पैसों के चलाने की नौबत आ गई है।
अनेक एम्बुलेंस डीजल के लिए पैसे नहीं होने के कारण खड़ी हो गई हैं। इतना ही नहीं, एनआरएचएम के 937 कर्मचारियों को बीते 2 महीनों से वेतन नहीं मिला है। निधि नहीं आने का सबसे बुरा असर एम्बुलेंस सेवा पर पड़ा है वहीं कर्मचारी आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं।