मुंबई फास्ट..महाराष्ट्र सुपर फास्ट, विदर्भ के लिए 5 लाख करोड़ का करार, विधान परिषद में शिंदे का ऐलान
Eknath Shinde Statement: विधान परिषद में DCM शिंदे ने अंतिम प्रस्ताव पर जवाब दिया। दावोस के 5 लाख करोड़ के करार सिर्फ विदर्भ के लिए, सिंचाई बैकलॉग खत्म करने को 2,000 करोड़।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-IANS)
Rs 5 Lakh Crore Investment: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में विपक्ष के अंतिम सप्ताह प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग विदर्भ आए और पर्यटन कर लौट गए। लेकिन महायुति सरकार विदर्भ में समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्य कर रही है। विदर्भ में बिजली, खनिज, कृषि, वन, पर्यटन, परिवहन, लाजिस्टिक ये ताकत हैं।
इस ताकत के दम पर विदर्भ का सर्वांगीण विकास हो रहा है। नक्सल प्रभावित गडचिरोली को देश के ‘स्टील हब’ में बदला जा रहा है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। सरकार का फोकस बुनियादी ढांचे, उद्योग और जल संसाधनों पर है। दावोस में हुए करारों में से लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के करार केवल विदर्भ के लिए किए गए हैं।
अमरावती में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ‘फ्लाइंग अकादमी’
चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ‘फ्लाइंग अकादमी’ अमरावती में शुरू होने जा रही है, जहां 25 हजार पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए एयर इंडिया के साथ करार किया गया है। अमरावती में पीएम मित्रा पार्क से 2 लाख रोजगार और निर्यात के अवसर उपलब्ध होंगे। नांदगांव पेठ में टेक्सटाइल क्लस्टर के मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
समृद्धि महामार्ग का विस्तार भंडारा, गडचिरोली और गोंदिया तक किया जा रहा है और इस महामार्ग पर इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक हब विकसित किया जा रहा है। सिंचाई बैकलॉग को खत्म करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना से विदर्भ की 10 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी।
नागपुर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हिंगना तहसील में 1,710 एकड़ में परियोजना बनाई जा रही है। महाज्योति का मुख्यालय नागपुर स्थानांतरित किया जा रहा है और 100 एकड़ में ‘स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी’ स्थापित की जाएगी।
- 5 लाख करोड़ का करार केवल विदर्भ के लिए
- 2,000 करोड़ का प्रावधान सिंचाई बैकलाग खत्म करने के लिए
उचित समय पर कर्जमाफी
शिंदे ने विपक्ष पर करारा वार करते हुए कहा कि यह सरकार काम करने वाली सरकार है। जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। लाडली बहन योजना कभी बंद नहीं होगी। बहनों को 2100 रुपये और किसानों की पूर्ण कर्जमाफी उचित समय पर दी जाएगी।
कुछ लोग हल्ला कर रहे हैं कि किसान को कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से नुकसानग्रस्त 1.13 करोड़ किसानों में से 91.10 लाख किसानों के खातों में 15 हजार करोड़ रुपये की सहायता जमा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर राजनीति करना विपक्ष बंद करे।
मुंबई फास्ट, महाराष्ट्र सुपर फास्ट
शिंदे ने बताया कि 23 जनवरी से शुरू हो रहे बालासाहब ठाकरे कि जन्मशताब्दी पर मुंबईकरों के लिए लिए गए निर्णयों के योजनापुष्प बालासाहब के चरणों में अर्पित की जाएगी। मुंबई के गतिमान विकास से महाराष्ट्र का सुपरफास्ट विकास हो रहा है और विदर्भ को विकास की समृद्धि दिलाने के लिए महायुति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुंबई में ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट के बिना मौजूद लगभग 20 हजार इमारतों को सरकार ने राहत दी है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra: शीतसत्र के आखिरी दिन CM फडणवीस ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया 2035-2047 का रोडमैप
सिडको के घरों की कीमतों में सीधे 10 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया गया है। मुंबई को झुग्गीमुक्त बनाने के लिए 50 एकड़ से बड़े भूखंडों पर ‘एसआरए क्लस्टर पुनर्विकास’ लागू करने का निर्णय लिया गया है। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और योजनाओं की जानकारी उन्होंने दी।
इस चर्चा में विधान परिषद सदस्य सतेज पाटिल, अनिल परब, शशिकांत शिंदे, मनीषा कायंदे, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, भाई जगताप, प्रसाद लाड, सचिन अहिर, डॉ. परिणय फुके, राजेश राठोड, चित्रा वाघ, जयंत आसगावकर, अमित गोरखे, डॉ. प्रज्ञा सातव, अमोल मिटकरी, सुनील शिंदे, सदाभाऊ खोत, सुधाकर अडबाले और जगन्नाथ अभ्यंकर ने भाग लिया।
