देवेंद्र फडणवीस की पहल Masoom Child Care Project का विस्तार, बच्चों को मिलेगा मानसिक सहारा

महाराष्ट्र सरकार ने Masoom Child Care Project का विस्तार करते हुए बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले बच्चों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग देने की पहल तेज की है, जिससे बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है।
maharashtra-masoom-child-care-project-mental-health-support
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Devendra Fadnavis On।Masoom Child Care Project: महाराष्ट्र सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ‘मासूम’ परियोजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

यह पहल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जा रही है। Masoom Project Child Care का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को मनोवैज्ञानिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, जो शोषण, त्याग या किसी गंभीर आघात के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके तहत विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार और ट्रस्ट की साझेदारी

Masoom Project Child Care का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग और Aditya Birla Education Trust के ‘ईमपॉवर’ कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। दोनों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के जरिए इसे लागू किया गया है।

अब 121 संस्थानों तक विस्तार

फरवरी 2023 में शुरू हुई यह परियोजना पहले मुंबई, ठाणे, पुणे, नाशिक और नागपुर तक सीमित थी। अब इसे पूरे राज्य में विस्तार देते हुए 121 बाल देखभाल संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

हजारों बच्चों को मिला लाभ

Masoom Child Care Project की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच 20 संस्थानों के 1,861 बच्चों को इसका सीधा लाभ मिला है।

संवेदनशील वर्ग को मिलेगा सहारा

अब इस योजना के दायरे में उन बच्चों को भी शामिल किया गया है, जो संकटग्रस्त हैं या कानून के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इससे समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग को सहारा मिलेगा।

भविष्य की दिशा

सरकार को उम्मीद है कि ‘मासूम’ परियोजना के विस्तार से राज्य में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और उन्हें एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण मिल सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com