B Pharma Admission: तीसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 24 अक्टूबर तक भरें प्रेफरेंस फॉर्म
Maharashtra में बी.फार्मा कोर्स के दो राउंड में 24,804 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तीसरे राउंड में 20,363 सीटें खाली हैं। 24 अक्टूबर तक प्रेफरेंस फॉर्म भरने की आखिरी तारीख की गई है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra B.Pharma Third Round Admission: औषधनिर्माणशास्त्र (बी. फार्मा) पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया के तहत दूसरे राउंड तक राज्यभर में 24,804 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तीसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे राउंड के लिए 20,363 सीटें खाली हैं।
नागपुर विभाग में बी. फार्मा के 55 कॉलेजों में 4,030 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से करीब 2,000 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। इस बार बी. फार्मा की प्रवेश प्रक्रिया देरी से चल रही है। पिछले दिनों फार्मास्युटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा कॉलेजों को मंजूरी देने में देरी, बुनियादी ढांचे की कमी के कारण 18 कॉलेजों में प्रथम वर्ष के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू
तमाम तरह की दिक्कतों के बाद एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे राउंड के लिए 24 अक्टूबर तक प्रेफरेंस फाॅर्म भरे जाएंगे। चयन सूची 27 अक्टूबर को घोषित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
यह भी पढ़ें:- दिवाली में आसमान छू रहा हवाई किराया, मंत्री की चेतावनी बेअसर! यात्रियों की जेब पर पड़ रहा असर
साथ ही जिन छात्रों को चयन सूची में प्रवेश का अवसर मिला है, उन्हें 28 से 30 अक्टूबर तक शाम 5 बजे के बीच कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद चौथे राउंड के लिए रिक्त सीटों का विवरण 31 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
1 नवंबर से शुरू होगा चौथा राउंड
- चौथा प्रवेश राउंड 1 से 10 नवंबर तक और संस्थागत राउंड 11 से 17 नवंबर तक लागू रहेगा।
- उल्लेखनीय है कि केंद्रीकृत प्रवेश के लिए राज्यभर से 55,116 छात्रों ने 44,287 सीटों के लिए आवेदन किया था।
- इनमें से 38,462 छात्रों ने अपनी कॉलेज वरीयता भरी थी। पहले राउंड में 16,670 छात्रों ने प्रवेश लिया और दूसरे प्रवेश राउंड में 8,134 छात्रों ने प्रवेश लिया।
- दोनों राउंड में कुल 24,804 छात्रों ने प्रवेश लिया। तीसरे राउंड के लिए 20,363 सीटें खाली हैं।
