Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी

Nagpur Madgaon Express: नितिन गडकरी ने नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन सेवा के रूप में हरी झंडी दिखाई। वर्षों से स्पेशल ट्रेन के तौर पर चल रही गाड़ी अब द्विसाप्ताहिक नियमित सेवा बनेगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 17, 2026 | 10:10 AM

नागपुर मडगांव एक्सप्रेस, नितिन गडकरी,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Madgaon Express Nitin Gadkari: नागपुर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों शनिवार को ट्रेन 11203/04 नागपुर-मडगाव-नागपुर एक्सप्रेस का उ‌द्घाटन नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 से किया गया। गडकरी ने 15:00 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ पिछले कई वर्षों से स्पेशल ट्रेन 01139/01140 के तौर पर चलाई जा रही इस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित कर दिया गया।

उ‌द्घाटन अवसर पर गडकरी ने कहा कि मुझे अभी डीआरएम विनायक गर्ग ने बताया कि स्पेशल ट्रेन होने के बावजूद इस गाड़ी को 130 प्रतिशत से अधिक पैसेंजर आक्यूपेंसी मिलती थी। नियमित होने के बाद और अधिक संख्या में यात्री मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन विदर्भ और कोंकण को जोड़ेगी। वहीं यात्रियों का यह प्रतिसाद बेहद उत्साहजनक है। ऐसे में इस ट्रेन को हर दिन चलाने का विचार किया जाना जरूरी है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट : बदल जायेगा शहर का नजारा

गडकरी ने शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नीरी के सामने स्थित नागपुर सेंट्रल जेल को पारशिवनी में शिष्ट किया जायेगा। इसकी जगह पर विश्वस्तरीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्लाजा बनाया जायेगा। साथ ही स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों ओर बस टर्मिनस भी बनेंगे, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गणेशपेट में भी विकसित बस टर्मिनल बनाया जायेगा।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत

नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता

नासिक में डिजिटल माध्यम से घर-घर जनगणना शुरू; नागरिकों से पूछे जाएंगे 34 सवाल, दस्तावेज दिखाना जरूरी नहीं

इस दौरान रामटेक के सांसद श्यामकुमा बर्वे, राज्य सभा सांसद मायाताई इवनाते, विधायक प्रवीण दटके, महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीलाताई हाथीबेड, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, मंडल रेल प्रबंधक गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों, जेडआरयूसीसी बृजभूषण शुक्ला, नितिन सोलंके, सुनील जेजानी व डीआरयूसीसी सदस्यों की उपस्थिति रही।

24 घंटे में पहुंचेंगे गोवा

ज्ञात हो कि नागपुर और गोवा राज्य को सीधे जोड़ने वाली यह पहली और एकमात्र ट्रेन है। अब तक लोगों को ट्रेन से गोवा जाने के लिए पहले मुंबई पहुंचना होता था क्योंकि फ्लाइट का टिकट पूरे वर्ष महंगा रहता है। ट्रेन 11203 नागपुर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 15:05 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें:-नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

वहीं मडगाव से ट्रेन 11204 हर गुरुवार और रविवार को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को 21:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोहा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इसके अलावा वधों, अकोला, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिवी और करमाली सहित लगभग 24 प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन को ठहराव दिया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

वर्तमान में इस ट्रेन को पुरानी आईसीएफ कोच के साथ ही चलाया जा रहा है। मध्य रेल नागपुर महल की सभी आईसीएफ रैक वाली ट्रेनें अब एलएचबी रैक से दौड़ रही है। यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस ट्रेन को भी एलएचबी रैंक से दौड़ाया जायेगा।

ट्रेन को फूलों से सजाया गया था। वहीं कोच के हर कोच के सामने यात्रियों के लिए रेड कार्येट बिछाया गया था। उद्‌घाटन से पहले बच्चों के सास्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थिति लोगों का मन मोहा उद्‌घाटन कार्यक्रम के दौरान प्लेटफॉर्म 8 पर भीड़ कम रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

Madgaon express regular train inauguration nitin gadkari nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 10:10 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur railway
  • Transport Minister Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.