-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Prahaar Through Dd Pub Parlour Dhuaan Music Reached Cm Residence Vikas Thakre
डीडी के जरिए ‘प्रहार’, पब-पार्लर से ‘प्यार’, CM आवास तक पहुंचा ‘धुआं-म्यूजिक’
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: मुख्यमंत्री क्षेत्र बना ‘उड़ता नागपुर’ की खबर छपने के बाद निश्चित रूप से पुलिस आयुक्त सक्रिय हुए हैं। हुक्का पार्लरों पर छापेमारी हो रही है। ढाबों पर कार्रवाई हो रही है।

पब (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Nagpur News: शहर में छापेमारी के लिए अलग-अलग स्क्वाड बनाए गए हैं। सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि ‘ऑन स्पॉट’ पल-पल जानकारी उपलब्ध करायें। ये सक्रियता कितने दिनों तक चलेगी इसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों में उत्सुकता है। उनका एक सवाल भी है ‘खबर’ प्रकाशित होने के पहले पुलिस विभाग क्या कर रहा था? आखिर ‘धुएं’ को इतना फैलने क्यों दिया गया कि यह ‘मुख्यमंत्री आवास’ तक पहुंच गया। लोगों का जीना मुश्किल हो गया।
पब, लाउंज और हुक्का पार्लर सिटी के लिए नासूर कैसे बन गए? इसके लिए ‘मर्डर’ तक होने लगा। दुर्घटनाएं तो आम बात हो गईं। मारपीट भी सामान्य सी बात हो गई। शंकरनगर जैसे चौक सुबह तक ‘गुलजार’ रहने लगे। ऐसा नहीं है कि इसके लिए केवल कोई एक विभाग जिम्मेदार है। इसके लिए महानगरपालिका के अधिकारी भी उतने ही जिम्मेदार हैं क्योंकि गलत निर्माण होने के बाद भी कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है। आंख बंद कर कैसे मंजूरी दी गई और जब बड़े-बड़े लोग इसकी शिकायत कर रहे तब भी ‘खामोशी’ छायी रहती है।
‘राजस्व की पट्टी’ नियम पर भारी
दूसरे नंबर का कोई दोषी है तो वह है उत्पाद शुल्क विभाग। विभाग के अधिकारियों की आंखों में ‘राजस्व की पट्टी’ इतनी गहरी बंध गई है कि इनके कदम हिलते तक नहीं हैं। देखकर भी आंखें मूंद लेते हैं। इनके पास अधिकार है कि कार्रवाई कर लोगों को रास्ते में ले आएं लेकिन क्या मजाल है कि कभी एक पर भी कार्रवाई की गई हो। तमाम प्रकार के उल्लंघन भी ‘नजरअंदाज’ हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
बार का फैलाव, टाइम का उल्लंघन, नाच-गाने की अनुमति नहीं होने पर लाइसेंस कैंसिल के पूर्ण अधिकार वरिष्ठ अधिकारियों के पास हैं लेकिन अधिकार को ‘किताबों’ में बंद कर दिया गया है। किताबों के ऊपर ‘मोटी पट्टी’ धूल की चढ़ गई है। इस विभाग के मुखिया जिलाधिकारी होते हैं लेकिन उन्हें कभी सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती।
पूर्व सांसद को भी नहीं बख्शा
रातभर म्यूजिक और धुएं की चपेट से पूर्व राज्यसभा सांसद भी नहीं बच पाए हैं। सांसद के घर के हर कोने में पब, लाउंज और हुक्का पार्लर का ‘पहरा’ सा लग गया है। संभव है पूर्व सांसद ने इसकी शिकायत भी की हो और उनकी बातों को भी नजरअंदाज कर दिया गया हो। यही कारण है कि एक के बाद एक दुकान ‘दान’ के भरोसे खुलती चली गईं और पूरा परिसर ‘संगीतमय’ हो गया।
मनपा अधिकारी पूर्णत: दोषी – विकास ठाकरे
जो स्थिति शंकरनगर, रामनगर, धर्मपेठ में है, इसके लिए महानगरपालिका के इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर पूरी तरह से दोषी हैं। विधायक की शिकायत के बाद भी इन्हें बचाकर रखा गया है। बिना मंजूरी वाली बिल्डिंग में सब खेल चल रहा है जिससे पूरा शहर परेशान है लेकिन इनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। अगर मनपा इन बिल्डिंगों की पानी, बिजली ही काट दे तो पूरा ‘संकट’ समाप्त हो जाएगा।
पुलिस की दौड़ भी खत्म हो जाएगी लेकिन मनपा अधिकारी इतना करने में भी घबरा रहे हैं। आखिर ये किसके दबाव में हो रहा है? सभी के समझ से परे है। लोगों की परेशानियों को भी दरकिनार कर दिया गया है। काछीपुरा का भी यही हाल है। न ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट है, न ही कोई कागजात लेकिन सभी को बिजली-पानी मिल रहा है। यह ‘चमत्कार’ है। निश्चित रूप से किसी ‘चमत्कारी चीज’ के कारण ही ऐेसा होने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – MNS: प्रन्यास अधिकारी पर मनसे ने पोती कालिख, भ्रष्टाचार के लगाए कई आरोप
पब्लिक के अहम सवाल
- पूरा इलका रहिवासी होने के बावजूद देर रात तक व्यावसायिक गतिविधियों को अनुमति कैसे।
- जहां पब-लाऊंज चल रहे हैं उसके साउंड से आसपास कंपनी हो रही है। सार्वजनिक ठिकानों पर रात 10 बजे के बाद साउंड बंद कर दिया जाता है लेकिन बिल्डिंग में डीजे चलाने की अनुमति कैसे दी गई। होटलों के दीवार साउंड प्रूफ नहीं हैं।
- पुलिस विभाग ड्रंक एंड ड्राइव का सब तरफ डंका पीट रही है परंतु पब-लाऊंज का उल्लघंन नहीं देख पा रही है।
- किसी के पास पार्किंग नहीं होने के बावजूद टाउन प्लानिग विभाग नक्शे कैसे पास किया।
- फायर की एनओसी नहीं।
- बिल्डिंग एनओसी नहीं।
- पुलिस की एनओसी नहीं।
- इलेक्ट्रिकल एनओसी नहीं।
- किसी के पास गाने-बजाने का सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट तक नहीं है।
- रूफटॅाप के लिए एक भी प्रतिष्ठान को मंजूरी नहीं है, फिर ये कैसे चल रहे हैं।
- बार को 1 बजे तक की अनुमति है, पब-लाउंज को भी। फिर इन्हें रात 4 बजे तक चलाने की अनुमति कौन और कैसे दे रहा है।
- सड़कों पर होने वाले ‘धिंगाने’ के लिए कौन जिम्मेदार है।
Prahaar through dd pub parlour dhuaan music reached cm residence vikas thakre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













