-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Leopard Seen Near Katol Naka People In Panic Forest Department Inspected The Spot
काटोल नाका के पास दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने मौके का किया मुआयना
- Written By: नवभारत डेस्क

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर. सिटी में अमरावती बाइपास रोड पर काटोल नाका के पास पिछले 2 दिनों से एक तेंदुआ घूमता हुआ नजर आ रहा है. सीडीएस स्कूल के पास बनी तुलसी पार्क सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ के कैद होने के बाद लोग दहशत में हैं. तुलसी पार्क में करीब 400 फ्लैट बने हुए हैं. बेसमेंट में कार पार्किंग है. करीब 2.5 फुट का युवा तेंदुआ पूरे परिसर में उछलते-कूदते और कार के नीचे छुपते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया. सोसाइटी में रहने वाले सुरेन्द्र नायडू ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 1 बजे तेंदुआ परिसर में चहलकदमी करता हुआ नजर आया.
बुधवार की रात को सोसाइटी के एक व्यक्ति अपनी कार से आ रहे थे तो सोसाइटी के गेट के पास ही उनका आमना-सामना तेंदुए से हो गया. कार का शीशा लगा होने के कारण तेंदुआ कुछ नहीं कर सका. कुछ देर कार के सामने खड़ा रहा, फिर हॉर्न बजाने के बाद वह दूसरी तरफ भाग गया. उन्होंने बताया कि आसपास में काफी मकान हैं. कई सोसाइटियों में गार्ड या मजदूर आदि खुले में सोते हैं. ऐसे में तेंदुआ उन्हें अपना निवाला बना सकता है. इसकी वजह से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.
सोसाइटी के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. इसके बाद रात में ही वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है. माना जा रहा है कि गोरेवाड़ा इलाके से तेंदुआ यहां आया है. गोरेवाड़ा के जंगल में कई तेंदुए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
Bhandara News: लाखनी के सोनमाला जंगल में तेंदुए के दो शावक मिले, 24 घंटे अलर्ट पर वन विभाग
वनाधिकार धारकों के 7/12 अभिलेख दर्ज करने पर विधायक धर्मराव आत्राम ने ली समीक्षा बैठक
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमले का मामला,मुख्य आरोपी की तलाश जारी
Leopard seen near katol naka people in panic forest department inspected the spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














