महाराष्ट्र में जल संकट दूर करने की तैयारी, कोयना के 60 टीएमसी पानी के इस्तेमाल पर विचार

Devendra Fadnavis Statement: मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि कोयना प्रकल्प से बिजली उत्पादन के बाद समुद्र में बहकर जाने वाले पानी का उपयोग सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए करने पर विचार किया जा रहा है।
koyna project 60 tmc water use mumbai konkan fadnavis
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कोयना प्रकल्प से बिजली उत्पादन के बाद समुद्र में बहकर जाने वाले 60 टीएमसी पानी के उपयोग पर सरकार कर रही है विचार।

  • इस पानी से महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों, मुंबई और कोंकण की पानी की किल्लत दूर करने की योजना है।

  • मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र के हिस्से का पानी दूसरी ओर डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

  • शीतकालीन अधिवेशन में परीक्षा सुधार विधेयक लाने की तैयारी है।

Koyna Project Water: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोयना प्रकल्प से बिजली उत्पादन के बाद समुद्र में बहकर जाने वाले 60 टीएमसी पानी का उपयोग राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के साथ ही मुंबई और कोंकण में पानी की किल्लत दूर करने के लिए करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के हिस्से का पानी दूसरी ओर डायवर्ट करने का सवाल ही नहीं उठता।

महाराष्ट्र के हित और पानी की जरूरत वाले क्षेत्रों को राहत देने के उद्देश्य से ही इस प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। विस्तृत अध्ययन पूरा होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। कोयना के पानी के उपयोग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवालों के जवाब में उन्होंने उक्त जानकारी दी। वे ड्रैगन पैलेस टेंपल के 27वें वर्धापन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

koyna project 60 tmc water use mumbai konkan fadnavis
नागपुर शांतिनगर पुलिस स्टेशन पर मनपा का शिकंजा, पहले चुकाना होगा 2.47 करोड़ रुपये का बकाया किराया

अधिवेशन में विधेयक लाने का प्रयास

सीएम ने कहा कि कोयना का पानी पिछले 50 से 60 वर्षों से समुद्र में बहकर जा रहा है और सिंचाई के लिए इसका उपयोग नहीं हो रहा है। पश्चिम महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों की तरह ही राज्य के अन्य क्षेत्रों को भी पानी उपलब्ध कराने का सरकार का प्रयास है।

इस अधिवेशन में परीक्षा सुधार बिल

फडणवीस ने बताया कि इसी शीतकालीन अधिवेशन में परीक्षा सुधार विधेयक लाने का प्रयास किया जा रहा है। वी. राधा समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ ही परीक्षा शुल्क को लेकर भी सिफारिशें की गई हैं। कानून में संशोधन कर इसी अधिवेशन में विधेयक लाने का प्रयास सरकार का होगा।

koyna project 60 tmc water use mumbai konkan fadnavis
नागपुर में शराब के नशे में युवक ने चलाई गोली, 17 वर्षीय किशोर के सिर में लगी, हालत नाजुक

सक्रिय हैं शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार के राजनीति से संन्यास लेने की चल रहीं अटकलों के संदर्भ में सीएम ने कहा कि पवार अभी सक्रिय हैं और ऐसे में उनके संन्यास की चर्चा करना उचित नहीं है। बताते चलें कि राजनीतिक महकमे में यह चर्चा जोरों पर है कि राकां शरद पवार पार्टी एनडीए सरकार में शामिल हो सकती है।

इसके लिए शरद पवार पहले राजनीति से संन्यास लेंगे और फिर सुप्रिया सुले व जयंत पाटिल एनडीए के साथ जाने का फैसला लेंगे, ताकि शरद पवार की छवि पर आंच न आए, फडणवीस ने बताया कि ड्रैगन पैलेस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ड्रैगन पैलेस मेट्रो टेंपल किया जाएगा।