फार्महाउस में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ! नागपुर पुलिस की आधी रात को रेड, 30 लाख रुपए का माल सामग्री जब्त

Nagpur Gambling Raid: नागपुर के कोंढाली में फार्महाउस पर चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 16.07 लाख रुपये नकद समेत 30.38 लाख का माल जब्त किया। 32 लोगों पर केस दर्ज हुआ।
Police raid gambling den at farmhouse
फार्महाउस के जुआ अड्डे पर पुलिस का छापाफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Illegal Gambling Farmhouse Raid: नागपुर जिले के कोंढाली थाना क्षेत्र में फार्महाउस की आड़ में चल रहे कथित जुआ अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा और कोंढाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पांजरा गोविंद शिवार स्थित अंबिका फार्म के 'द क्वीन व्हील-1' में 21 अगस्त को शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली।

पुलिस ने मौके से 30 लाख 38 हजार 800 रुपये का माल जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 16 लाख 7 हजार 700 रुपये नकद, 348 कॉइन, मोबाइल फोन, दो चारपहिया वाहन और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई।

31 जुआरियों समेत 32 लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में जुआ खेलने वाले 31 लोगों और एक मैनेजर समेत कुल 32 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फार्महाउस में बड़े पैमाने पर जुआ चलने की सूचना के बाद की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कितने समय से चल रहा था जुआ अड्डा? जांच जारी

पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फार्महाउस में यह कथित जुआ अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

इसके अलावा नागपुर पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यहां नियमित रूप से बड़े पैमाने पर जुआ संचालित किया जाता था या किसी विशेष आयोजन के तहत गतिविधि चल रही थी।

Police raid gambling den at farmhouse
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी

देर रात तक चली कार्रवाई

21 अगस्त को शुरू हुई पुलिस की कार्रवाई मध्यरात्रि तक जारी रही। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और भारी मात्रा में नकदी एवं अन्य सामग्री जब्त किए जाने से मामला चर्चा में आ गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य संभावित संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com