सिर्फ CCTV लगाना काफी नहीं! नागपुर पुलिस की स्कूलों को कड़ी सलाह, हमारी स्कूल-हमारी सुरक्षा अभियान शुरू

Nagpur School Safety: नागपुर पुलिस के ‘हमारी स्कूल-हमारी सुरक्षा’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने स्कूलों में CCTV की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
Nagpur School Safety
नागपुर स्कूल सुरक्षाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Nagpur School Safety Program: नागपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सिटी पुलिस की ओर से 'हमारी स्कूल-हमारी सुरक्षा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के मुख्याध्यापक, प्राचार्य, स्कूल प्रशासक और सुरक्षा अधिकारियों को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने की। सीपी ने कहा कि स्कूलों में केवल सीसीटीवी लगाना पर्याप्त नहीं है। स्कूल प्रबंधन को इन कैमरों की नियमित स्कूल प्रबंधन को इन कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग भी करनी चाहिए।

स्कूल सुरक्षा पर पुलिस का जोर

सुरक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस जनता की सेवा के लिए है और नागरिकों को भी आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता करनी चाहिए, उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ संवाद बढ़ाने और उनके मन की बात समझने पर भी जोर दिया।

उन्होंने शिक्षा अधिकारियों, मुख्याध्यापकों और प्राचार्यों के साथ संवाद कर स्कूलों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक उपाय सुझाए। ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी ने प्रास्ताविक रखा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक करना है।

Nagpur School Safety
नागपुर में नियमों की अनदेखी, स्कूल बस सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त; शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई के आदेश

'फोर स्टेप इवैक्यूएशन प्लान'

साथ ही स्कूल परिसर में किसी अप्रिय घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली 'फोर स्टेप इवैक्यूएशन प्लान' के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में डीआईजी राजेंद्र दाभाडे, वसंत परदेशी, डीसीपी रमेश धुमाल, शिक्षा विभाग के उपसंचालक दिपेन लोखंडे, शिक्षा अधिकारी, मनपा के शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य, स्कूलों के मुख्याध्यापक, कॉलेज व स्कूल सुरक्षा अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com