खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज़, गोविंददेव गिरी महाराज व चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे विशेष अतिथी
Khasdar Sanskritik Mahotsav-2025: नागपुर में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का आज शुभारंभ होगा। स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी विशेष अतिथि होंगे
- Written By: आंचल लोखंडे
खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज़ आज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: बहुप्रतीक्षित खासदार सांस्कृतिक महोत्सव-2025 का उद्घाटन शुक्रवार, 7 नवंबर को क्रीड़ा चौक स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मैदान में होगा। उद्घाटन समारोह का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित है। उद्घाटनकर्ता होंगे आध्यात्मिक गुरु और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज, जबकि विशेष उपस्थिति केंद्रीय मंत्री और सांसद नितिन गडकरी की रहेगी।
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, तथा ‘चाणक्य’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ जैसी कृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को घर-घर तक पहुंचाने वाले पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी विशेष अतिथि होंगे। साथ ही विधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, प्रवीण दटके, संदीप जोशी, पूर्व विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका वाला नाटक ‘हमारे राम’ मंचित किया जाएगा। सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। अगले 12 दिनों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में कला एवं संस्कृति के विकास की पहल – खासदार (सांसद) सांस्कृतिक महोत्सव! (07 से 18 नवंबर 2025)#Nagpur#खासदारसांस्कृतिकमहोत्सव #खासदार_सांस्कृतिक_महोत्सव_2025#KhasdarSanskritikMahotsav2025 @Khasdarmohtsngp pic.twitter.com/YyiJKRn8mZ — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 6, 2025
आयोजन समिति
- खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति में
- अध्यक्ष: अनिल सोले
- उपाध्यक्ष:डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव
- सचिव: जयप्रकाश गुप्ता
- कोषाध्यक्ष:राजेश बागड़ी
ये भी पढ़े: BJP ने अबू आजमी को ‘वंदे मातरम्’ गायन में शामिल होने का दिया न्यौता, अमित साटम ने लिखा पत्र
सदस्य
सदस्यों में बालासाहेब कुलकर्णी, हाजी अब्दुल कादिर, सारंग गडकरी, अविनाश घुशे, डॉ. दीपक खिरवड़कर, संदीप गवई, संजय गुलकारी, रेणुका देशकर, गुड्डू त्रिवेदी, किशोर पाटिल, चेतन क्यारकर, आशीष वंदिले, भोलानाथ सहारे, एडवोकेट नितिन तेलगोटे, मनीषा काशीकर, विजय फडणवीस, महेंद्र राऊत, दिलीप गौड़ और शैलेश ढोबले शामिल हैं।
खासदार महोत्सव का कार्यक्रम
| तारीख | दिन | कलाकार |
|---|---|---|
| 07-11-2025 | शुक्रवार | उद्घाटन-प.पू. गोविंददेव गिरी महाराज और पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में; अभिनेता आशुतोष राणा का नाटक ‘हमारे राम’ |
| 08-11-2025 | शनिवार | विशाल मिश्रा- Live in Concert |
| 09-11-2025 | रविवार | Fusion संगीत कार्यक्रम |
| 10-11-2025 | सोमवार | ‘राष्ट्रसंतांची जीवनगाथा’- वंदनीय राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज पर दृकश्राव्य संगीतमय प्रस्तुति |
| 11-11-2025 | मंगलवार | महाराष्ट्राची हास्य जत्रा |
| 12-11-2025 | बुधवार | अखिल सचदेवा- Live in Concert |
| 13-11-2025 | गुरुवार | संस्कारभारती का ‘मिट्टी के रंग’ कार्यक्रम |
| 14-11-2025 | शुक्रवार | रेखा भारद्वाज व विशाल भारद्वाज-Live in Concert |
| 15-11-2025 | शनिवार | कवि सम्मेलन |
| 16-11-2025 | रविवार | श्रेया घोषाल-Live in Concert |
| 17-11-2025 | सोमवार | शंकर महादेवन-संघगीत प्रस्तुति |
| 18-11-2025 | मंगलवार | अजय-अतुल-Live in Concert
|
