नकली पुलिस बन व्यापारियों को लूटा, 4 घंटे में खापा पुलिस ने पकड़े 7 आरोपी, ड्राइवर ने दी टीप
Khapa Fake Police Loot: खापा में नकली पुलिस बनकर व्यापारियों से लूट करने वाले 7 आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार। ड्राइवर ही गिरोह का साथी निकला। पुलिस ने लाखों का माल बरामद किया।
- Written By: प्रिया जैस
फर्जी पुलिस बन व्यापारियों को लूटा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Loot Gang Arrested: मध्य प्रदेश से रायपुर जा रहे व्यापारियों को नकली पुलिस बनकर माल लूटने वाले 7 आरोपियों के गिरोह को खापा पुलिस ने महज चार से पांच घंटे के भीतर माल समेत गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी व्यापारी के वाहन का चालक ही निकला। जिसने आरोपियों को टीप देकर वारदात को अंजाम दिया।
फरियादी मोहखेड छिंदवाड़ा निवासी अंबर हरिप्रसाद (23) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के समय फरियादी के साथ अन्य कुछ व्यापारी भी वाहन में सवार थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात में करीब 11 बजे के करीब खैरी पंजाब के पास पुल पर कार में सवार चार व्यक्ति साधे कपड़ों में नाकाबंदी कर व्यापारियों की पिकअप वैन क्रमांक एमपी 28/ जेडजे 7169 को रोका।
व्यापारियों के साथ मारपीट
स्वयं को पुलिस बताकर वाहन में सवार व्यापारियों के साथ मारपीट की। व्यापारी के वाहन जिसमें अनाज की बोरियां लदी थी। उसे अपने कब्जे में लेकर सावनेर की ओर निकले। कोदेगांव के पास आरोपियों की पिकअप वैन खड़ी की तथा व्यापारियों का पूरा माल अपने वाहन में लोड कर आरोपी वहां से फरार हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त
अमरावती MLC चुनाव: नागपुर हाईकोर्ट का बाजोरिया को झटका, नामांकन रद्द रखने का फैसला बरकरार
वारदात के बाद पता चली असलीयत
नकली पुलिस वालों की हकीकत का पता चलने पर व्यापारी ने पुलिस थाने में जाकर पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने सबसे पहले व्यापारी के वाहन चालक आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बार-बार बयान बदलने से पुलिस को वाहन चालक छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश निवासी आकाश हीरालाल पठारे पर संदेह हुआ। पुलिस ने फिर अपने अंदाज में पूछताछ करने पर चालक आकाश ने सारी हकीकत बयां कर दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और रातों रात नागपुर जाकर बाकी आरोपियों को लूट गए माल सहित थाने में लेकर आई।
यह भी पढ़ें – चंद्रपुर: सॉल्वंट इथेनॉल प्लांट में भीषण विस्फोट! धमाकों से दहल गए 3 गांव, काले धुंए का उठा गुबार
गिरोह के सभी सदस्य नागपुर के
पकड़े गये आरोपियों में आकाश बोकडे, सूरज बोकडे, आशीष शर्मा, जितेंद्र लामबते, बादल बोकडे, हनीफ शेख तथा व्यापारी का वाहन चालक आकाश पठारे का समावेश है। आकाश को छोड़कर अन्य सभी आरोपी कलमना, नागपुर निवासी है। पुलिस की सक्रियता से जहां व्यापारी को लाखों का माल मिल गया।
वहीं तीन से चार घंटे में आरोपियों को अपने गिरफ्त में लिया गया। उक्त कार्रवाई को थानेदार किशोर भुजाडे के मार्गदर्शन में पीएसआई जगदीश पालीवाल, नारायण बोरकर, परवेज शेख, विशाल महालकर, राहुल रेवतकर और चालक संदीप पांचपिल्ले ने अंजाम दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
