चंद्रपुर: सॉल्वंट इथेनॉल प्लांट में भीषण विस्फोट! धमाकों से दहल गए 3 गांव, काले धुंए का उठा गुबार

Chandrapur Ethanol Plant Fire: इथेनॉल के टैंक में विस्फोट से लगी आग ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। कई गांवों में धमाके की आवाज, प्रशासन ने कूलिंग से काबू करने का दावा किया।
Chandrapur Ethanol Plant Fire: इथेनॉल के टैंक में विस्फोट से लगी आग ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। कई गांवों में धमाके की आवाज, प्रशासन ने कूलिंग से काबू करने का दावा किया।
सॉल्वंट इथेनॉल प्लांट में भीषण आग (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Ethanol Storage Blast: ब्रम्हपुरी बोरगांव मार्ग पर उदापुर गांव के पास स्थित रामदेवबाबा सॉल्वंट आरबीएस इथेनॉल प्लांट में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यह आम कंपनी के डिस्टेन्शन प्लांट में लगी। जहां आग लगी वहां लगभग 1.25 लाख लीटर इथेनॉल का भंडारण था। जिससे आस पास के रिहायशी इलाके भी दहल उठे। इस आग में किसी भी तरह की कोई जीवित हानि होने की खबर नहीं है।

परंतु बताया जाता है कि आसपास के घरों तक का इससे नुकसान हुआ है। यह आग कैसे लगी, इस बारे में अभी किसी भी ओर से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आयी है। आग की खबर मिलते ही ब्रम्हपुरी के अलावा नागभीड, सिंदेवाही, मूल, गढ़चिरोली के दो जगहों से तथा अन्य स्थानों से करीब 10-12 दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए चंद्रपुर से भी मनपा के दो वाहन फायर टेंडर फोम सोल्युशन के साथ पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का काम युध्द स्तर पर चल रहा था।

पेट्रोल में मिलाया जाता है इथेनॉल

जानकारी के अनुसार इस प्लांट की शुरुआत सन 2021 में हुई थी। जहां से इथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा था। यह इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है। इसका काम अब तक सुचारु रुप से ही चल रहा था। परंतु बुधवार को अचानक शाम 5 बजे के दौरान एक भीषण विस्फोट की आवाज हुई। जिसके बाद परिसर में आग की बड़ी लपटें दिखाई देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह विस्फोट इतना भयावह था कि इस धमाके की आवाज पास पडोस के 3 गांवों तक सुनाई दी थी। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अचानक हुए इस विस्फोट व आग की लंबी लपटों को भांप नहीं पाए। बताया जाता है कि इथेनॉल स्वयं ही बेहद ज्वलनशील पदार्थ है। और इसी इथेनॉल के टैंक में आग लगने से यह अनियंत्रित हो गई। पलक झपकते ही आग ने रौद्र रुप धारण कर लिया।

कूलिंग प्रक्रिया से काबू करने का प्रयास

इस आग को काबू करने तरह तरह के उपाय किए गए, नायट्रोजन गैस व रेत आदि भी आजमाए गए। इस बीच रात पौने 8 बजे के करीब कूलिंग प्रक्रिया के माध्यम से आग पर काबू पाने का सफल प्रयास किये जाने का दावा जिला प्रशासन की ओर से किया गया। साथ ही बताया गया कि यह प्राथमिक रिपोर्ट है और इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रेत, नाइट्रोजन गैस का प्रयोग

आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को बुलाया गया। शाम 7 बजे तक आग काबू में नहीं आयी थी। लोगो ने इस आग को अपने स्तर बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर रेत का भी प्रयोग किया। नाइट्रोजन गैस को भी विकल्प के रुप में इस्तमाल किये जाने की जानकारी है।

कारण और नुकसान का नहीं चला पता

घटना की जानकारी मिलते ही ब्रम्हपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच सैकडों की भीड़ उमड़ चुकी थी। तहसीलदार सतीश मासल के अलावा विविध संस्था व संगठनों के पदाधिकारियों ने भी यहां पहुंच कापने स्तर पर सहयोग का प्रयास खुलासा नहीं हुआ है। इसमें कितना नुकसान हुआ उसका अनुमानित आंकडा भी पता नहीं चल सका।

Navbharat Live
navbharatlive.com