Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पानी की किल्लत से राहत, काटोल तहसील बना राज्य का पहला अभिनव मॉडल, 75 दिनों में 100 वनराई बांध

Nagpur News: काटोल तहसील में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के तहत 75 दिनों में 100 वनराई बांध बने, जनसहभागिता से लाखों लीटर जल संग्रह हुआ और भूजल स्तर में सुधार हुआ, किसानों को राहत मिली।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jan 27, 2026 | 01:39 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : नवभारत )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur District Water Project News: गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से निपटने और रबी फसल व फल बागानों को संरक्षित सिंचाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत काटोल तहसील में 75 दिनों में 100 वनराई बांधों का निर्माण कर राज्य का पहला अभिनव उपक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

काटोल तहसील की 82 ग्राम पंचायतों ने जनसहभागिता और श्रमदान के माध्यम से यह कार्य किया जिससे प्रत्येक बांध में औसतन 3 से 10 लाख लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित हुई है। इस अभियान में लगभग 25,000 खाली सीमेंट की बोरियों का उपयोग किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार वर्षा के बाद नदियों और नालों से बह जाने वाले पानी को रोकने के लिए जल संधारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी

में नागपुर जिले में 75 दिनों में 550 से अधिक बांध बनाए गए हैं। काटोल तहसील में संतरा व अन्य बागानों के कारण भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा था जिससे जल स्तर लगातार गिर रहा था। वनराई बांधों की श्रृंखला से भूजल स्तर में काफी सुधार देखा गया है। इस अभियान में 3,000 से अधिक ग्रामीणों ने श्रमदान किया। अभियान की शुरुआत खापरी बारोकर गांव से हुई, जबकि 100वां वनराई बांध आदर्श गांव कोतवाल वर्डी में श्रमदान से पूर्ण किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Pune: जंगलों की आग केवल वन विभाग की समस्या नहीं, नागरिक भी निभाएं जिम्मेदारी

खापा में जमीन विवाद बना हिंसक, जेसीबी-पोकलैंड से पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला; तीन केस दर्ज

चार धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक पर भड़के TMC नेता, माजीद मेमन बोले- अदालत में…

Pune: नीरा मंडी में ज्वार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4,451 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव

पंचायत समिति काटोल तहसील के गट विकास अधिकारी सचिन सूर्यवंशी के नेतृत्व में यह अभियान सुनियोजित ढंग से पूरा किया गया। कृषि अधिकारी अनिल आडेवार और उत्तम झेलगोंदे ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। 100वें वनराई बांध का लोकार्पण जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महामुनी और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ। कमलकिशोर फुटाणे की उपस्थिति में किया गया। सीईओ महामुनी ने इसे शाश्वत जलसंधारण का सरल और प्रभावी मॉडल बताते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय बताया।

यह भी पढ़ें:- गोंदिया जिले में जलयुक्त शिवार के 781 काम परे, छोटे किसानों को सिंचाई कार्य के लिए फायदा

मुख्य विशेषताएं

  • 75 दिन
  • 82 ग्राम पंचायतें
  • 100 वनराई बांध
  • 3,000 से अधिक ग्रामीणों का श्रमदान
  • 25,000 खाली बोरियों का उपयोग
  • प्रति बांध 3 से 10 लाख लीटर जल संग्रह क्षमता

Katol 100 vanrai dam jal sansrakshan abhiyan nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 01:39 PM

Topics:  

  • Development Project
  • Katol Naka
  • Maharahstra News
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.