कामठी नगर परिषद चुनाव: 21 दिसंबर को तय होगा नगराध्यक्ष का भाग्य, प्रत्याशियों की बढ़ीं धड़कनें

Kamptee Municipal Council Elections: कामठी नगर परिषद चुनाव के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित होंगे। नगराध्यक्ष और पार्षद पद की 34 सीटों पर मतगणना शुरू होने से राजनीतिक माहौल गर्म है।
Kamptee Municipal Council Elections: कामठी नगर परिषद चुनाव के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित होंगे। नगराध्यक्ष और पार्षद पद की 34 सीटों पर मतगणना शुरू होने से राजनीतिक माहौल गर्म है।
चुनाव परिणाम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Municipal Council Vote Counting: मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मात्र दो दिनों बाद कामठी नगर परिषद के नगराध्यक्ष और पार्षद पद की 31 और तीन सीटों के 20 दिसंबर को होने वाले मतदान पश्चात कुल 34 सीटों के परिणाम रविवार 21 दिसंबर को लोगों के सामने होंगे। रविवार को सुबह से गिनती शुरू हो जाएगी।

नगराध्यक्ष व पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रिजल्ट के रूप में सामने आएगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। मतगणना केंद्र के आसपास व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में है कैद

शहर के कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत मतपेटी में बंद है। इस बार के नप चुनाव में नगराध्यक्ष पद हेतु कई दिग्गज चुनाव मैदान में थे। कई के लिए तो यह चुनाव उनके अस्तित्व की लड़ाई बन गया था। नगराध्यक्ष पद के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनावी रणसंग्राम में उतरे थे। जिसमें से मुख्य चार दलों के बीच में नगराध्यक्ष पद की लड़ाई सिमटी हुई मानी जा रही है। वहीं अन्य दलों के प्रत्याशी भी इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की चर्चाएं हैं। जिन चार दलों में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है उनमें भाजपा, कांग्रेस, बरिएमं और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच में कड़ी टक्कर होने के आसार है। इन सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हैं।

संभावित जीत-हार को लेकर चर्चाएं तेज

मतगणना का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है। संभावित जीत-हार को लेकर प्रत्याशियों की चिंता बढ़ गई है। हर कोई अपने तरीके से चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में मानकर चल रहा है। तरह-तरह से गुणा-भाग, जोड़-घटाना शुरू है।

मतदान और मतगणना के बीच करीब 18 दिनों की लंबी गैप के चलते कई राजनीतिक दलों के द्वारा संभावित जीत-हार को लेकर सर्वे तक कराए गए है। इसके बावजूद कोई भी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं दिख रहा है। हालांकि 21 दिसंबर को अंतिम रिजल्ट आना है। यह देखने वाली बात होगी कि ऊंट किस करवट बैठता है।

स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे प्रत्याशी व समर्थक

इस बार के संपन्न कामठी नगर परिषद के चुनाव काफी सुर्खियों में रहे। 2 दिसंबर को संपन्न हुए चुनाव के बाद से प्रत्याशी या उनके समर्थक स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे है। इसके लिए मतगणना केंद्र के पास बकायदा एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। जिसके माध्यम से अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव व परिणाम को पारदर्शी रखने के उद्देश्य से चुनाव अधिकारी की ओर से यह व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए प्रत्याशी व उनके चिन्हित समर्थक को पास उपलब्ध कराया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com