नितिन गडकरी की सौगात, नागपुर का कलमना-कामठी मार्ग बनेगा 4 लेन; ₹30 करोड़ से होगा कायाकल्प
Nagpur Road Expansion: नितिन गडकरी की 30 करोड़ रुपये की निधि से नागपुर के कलमना-कामठी मार्ग को 4 लेन सीमेंट कंक्रीट सड़क में बदला जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने परियोजना की जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, कलमना-कामठी मार्ग,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Kalamna Kamthi Four Lane: नागपुर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को पिछले कुछ वर्षों में मजबूती से संवारने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उपलब्ध कराई गई 30 करोड़ रुपये की निधि से नागपुर के कलमना-कामठी मार्ग को अब 4 लेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस काम को जल्द ही शुरू करने वाला है।
इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इससे कलमना और कामठी क्षेत्र के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत मिलेगी। कलमना मार्केट इस मार्ग से सटा है। इसलिए सड़क 4 लेन हो जाने से व्यापारी तबके को भी ट्रांसपोर्टेशन में सुविधा हो सकेगी।
पीडब्ल्यूडी ने कामठी-कलमना मार्ग (एमडीआर-45) का कायाकल्प करने की बड़ी योजना तैयार की और इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 30 करोड़ रुपये की निधि मुहैया करा दी। अब इस मार्ग को चौड़ा कर 4 लेन सीमेंट कंक्रीट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में खुली जगहों की भारी कमी, 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान, अध्ययन रिपोर्ट ने जताई चिंता
नागपुर ZP के पास लीगल सेल ही नहीं! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा फैसला
उत्तन-विरार सी लिंक को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी, प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी
नागरिक बोले- ऐसा विकास नहीं चाहिए, करोड़ों के दावों की खुली पोल, तीन घंटे की बारिश में डूबा नागपुर
दोनों ओर पक्के नालों का निर्माण भी किया जाएगा
वर्तमान में कलमना मार्केट के आगे से कामठी रोड तक दो लेन का यह मार्ग काफी संकरा है और जगह जगह डामर उखड़ने की वजह से जर्जर स्थिति में है। कलमना अनाज मंडी और व्यापारिक गतिविधियों के चलते इस रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
सड़क की कम चौड़ाई के कारण यहां आए दिन ट्रैफिक जाम, हादसों और धूल-मिट्टी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। सड़क के 4 लेन हो जाने से संकरे और जर्जर मार्ग से लोगों को निजात मिल जाएगी।
परियोजना के तहत सड़क का केवल चौड़ीकरण ही नहीं होगा बल्कि टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। कंक्रीटीकरण के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर पक्के नालों का निर्माण भी किया जाएगा ताकि बारिश के दिनों में जलजमाव की स्थिति न बने।
यह भी पढ़ें:-नागपुर ZP के पास लीगल सेल ही नहीं! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा फैसला
केंद्रीय सड़क निधि से जल्द ही काम आरंभ होगा
66 कलमना-कामठी मार्ग एमडीआर (मुख्य जिला मार्ग) श्रेणी की सड़क है, जो इनर रिंग रोड और रेलवे ओवरब्रिज के आगे के हिस्से को जोड़ती है। इस मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में काफी कम है। अब इस मार्ग को कंक्रीट 4 लेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा, यह कार्य केंद्रीय सड़क निधि के तहत स्वीकृत हुआ है। इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 30 करोड़ है। जल्द ही काम आरंभ होगा।
– पराग ठमके, कार्यकारी अभियंता (पीडब्ल्यूडी स्पेशल प्रोजेक्ट)
