- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Jalalkheda Nagpur Lpg Gas Shortage Booking System Down Supply Crisis News
नागपुर: टोल फ्री नंबर के बावजूद नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशा
जलालखेड़ा में टोल फ्री नंबर के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे, उपभोक्ताओं को हो रही भारी दिक्कतें।

Nagpur LPG Gas Shortage News: नागपुर जिले के जलालखेड़ा सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। टोल फ्री नंबर शुरू किए जाने के बाद भी गैस बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार कॉल करने के बावजूद न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर या तो लग नहीं रहा या कॉल का कोई जवाब नहीं मिलता।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई उपभोक्ताओं को 20 से 30 बार कॉल करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो रही। वहीं, जिनकी बुकिंग दर्ज हो जाती है, उन्हें भी डिलीवरी के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सुंदर गांव’ सांगवा की खुली पोल; 54 लाख के पुरस्कार के बाद भी सड़कों पर गंदगी का अंबार, चयन पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: होटल और रेस्टोरेंट्स को मिलेगी 20% अतिरिक्त गैस; मंत्री छगन भुजबल ने दी आपूर्ति बढ़ने की जानकारी
अमरावती: भीषण गर्मी में प्यास बुझाना हुआ मुश्किल; गायब होती सार्वजनिक प्याऊ व्यवस्था से राहगीर परेशान
LPG Gas Crisis: 20% अतिरिक्त गैस कोटे की ‘गुड न्यूज’, छगन भुजबल ने दी होटल व्यवसायियों को बड़ी राहत
सिस्टम पर दबाव और सप्लाई प्रभावित
जानकारों के अनुसार, इस समस्या के पीछे दो प्रमुख कारण सामने आ रहे हैं। पहला, अचानक बढ़ी मांग के कारण बुकिंग सिस्टम पर अत्यधिक दबाव, और दूसरा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते एलपीजी आपूर्ति में आई कमी।
हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का असर एलपीजी सप्लाई पर पड़ा है, जिससे देशभर में गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।
प्रशासन अलर्ट, उपभोक्ताओं से अपील
सरकार ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घबराकर बार-बार बुकिंग करने से बचें, ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
Jalalkheda nagpur lpg gas shortage booking system down supply crisis news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलाखों के पीछे भी ‘भोंदूगिरी’ जारी, पुलिसकर्मियों को ही भविष्य बता रहा ढोंगी तांत्रिक खरात
Mar 22, 2026 | 06:40 PMहिमाचल में बस ड्राइवर ने रास्ते में रोकी गाड़ी, भूखे पिल्लों को खिलाया खाना; वीडियो वायरल
Mar 22, 2026 | 06:40 PMक्या अल्लू अर्जुन संग होगा अनुष्का शर्मा का ग्रैंड कमबैक? 8 साल बाद वापसी की खबरों ने मचाया हंगामा
Mar 22, 2026 | 06:36 PMनवी मुंबई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 9.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी जब्त
Mar 22, 2026 | 06:26 PM‘धुरंधर: द रिवेंज’ OTT पर कब होगी रिलीज? नेटफ्लिक्स नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म
Mar 22, 2026 | 06:23 PM‘खतरनाक दौर’ में ईरान-इजरायल युद्ध, परमाणु स्थलों पर हमले से WHO चिंतित; मंडराया रेडिएशन का खतरा
Mar 22, 2026 | 06:23 PM‘सुंदर गांव’ सांगवा की खुली पोल; 54 लाख के पुरस्कार के बाद भी सड़कों पर गंदगी का अंबार, चयन पर उठे सवाल
Mar 22, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM













