नागपुर से गोवा जा रही IndiGo फ्लाइट का तेल लीक, यात्रियों में मचा हड़कंप, टेकऑफ करने वाला था विमान
IndiGo Flight 6E-6049: नागपुर-गोवा इंडिगो फ्लाइट में तेल लीक होने से हड़कंप; रनवे पर रोका गया विमान। 11 बजे की उड़ान रद्द, दोपहर 1 बजे दूसरे विमान से भेजे गए यात्री।
- Written By: प्रिया जैस
फ्लाइट से तेल लीक (AI Generated Image)
Nagpur-Goa Indigo Flight: नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नागपुर से गोवा जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट के ‘नोज व्हील’ से अचानक तेल लीक होने के कारण रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा। गनीमत रही कि टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी टीम की नजर इस गड़बड़ी पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा जोखिम टल गया।
नागपुर से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उसे टेक-ऑफ से पहले ही रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान में तेल लीक होने की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर उड़ान को रद्द कर दिया गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्रियों के बैठने के बाद विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी में था, तभी तकनीकी टीम को विमान के नोज व्हील के पास तेल लीक होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रोक दी और विमान को वापस पार्किंग बे में ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
पानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
दूसरे विमान से भेजा यात्रियों को
मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट क्रमांक 6ई-6049 सुबह 11 बजे टेक-ऑफ करने वाली थी। तकनीकी जांच के दौरान एयरक्राफ्ट के नोज व्हील के पास तेल लीक का पता चला तो इसके बाद प्लेन में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया गया।
यह भी पढ़ें – चीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट अब नागपुर में! सीएम फडणवीस ने सोलर इनगॉट प्लांट का किया भूमिपूजन
यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए एयरलाइन ने दूसरा इंतजाम किया और उन्हें दोपहर में करीब 1 बजे दूसरे विमान से गोवा भेजा गया। इस दौरान एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए नाश्ते का इंतजाम भी किया। नागपुर एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइन द्वारा तकनीकी खराबी के सही कारण की जांच की जा रही है।
