नागपुर में पकड़ाया फर्जी सेना अधिकारी, यूनिफॉर्म पहनकर खुद को बताता था आर्मी का मेजर
सेना की दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया इकाई द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर नागपुर पुलिस ने नागपुर के वाडी शहर में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा।
- Written By: प्रिया जैस
फर्जी मेजर (सौजन्य-प्रतीकात्मक)
नागपुर: हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स सेना की वेशभूषा में खुद को सैनिक बताकर फर्जी वाड़ा कर रहा है। सेना की दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया इकाई द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर नागपुर पुलिस ने नागपुर के वाडी शहर में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा।
अधिकारियों के अनुसार, फर्जी सेना अधिकारी बन रहे आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल कंसरे उर्फ गुलाब के रूप में हुई है। आरोपी श्री पूर्णाल लेआउट, दाभा का निवासी है।
खुद को बताता था मेजर
आरोपी को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय सेना में मेजर के रूप में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी गोपाल कंसरे जो भारतीय सेना में मेजर के रूप में फर्जीवाड़ा कर रहा था, नागपुर में नियमित रूप से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में खौफनाक वारदात: 50 हजार के बदले चुकाए 90 हजार, फिर भी साहूकार ने मांगे पैसे तो उतारा मौत के घाट
ममता दीदी की मुगलिया सरकार अब घर जाएगी, बंगाल में भारी वोटिंग देख गदगद हुए चंद्रशेखर बावनकुले
नितिन गडकरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी! नागपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जानें पूरा मामला
नागपुर: खुद को पत्नी बताकर व्यापारी से 10 करोड़ की ठगी, बेसा-बेलतरोड़ी की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा
नागपुर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आरोपी लोगों की विश्वसनीयता हासिल करने के लिए सेना की वर्दी पहनता था और सैन्य प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल करता था। लेकिन लोगों को उसके व्यवहार पर सक हुआ। उसके संदिग्ध व्यवहार के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद उसकी गतिविधियों की जांच की गई।
पुलिस ने लगाई धारा
आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 318 (4), धारा 319 (2) और धारा 205 सहित संबंधित धाराओं के तहत वाडी पुलिस स्टेशन में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
(एजेंसी इनपुट के साथ)
