Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर्व के लिए ऐतिहासिक भवनों में रोशनाई, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगोली प्रदर्शनी

Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त 2025 को भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के हर एक कोने में इस राष्ट्रीय पर्व की धूम है। महाराष्ट्र की उपराजधानी भी तिरंगे के रंग में रंग उठी है। देखें तस्वीरें...

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 12, 2025 | 04:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 9

भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की और पहला स्वतंत्रता दिवस उसी वर्ष मनाया गया था। उसके बाद हर साल यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है, जो आजादी और लोकतंत्र का प्रतीक है। 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

2 / 9

स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में सभी प्रमुख ऐतिहासिक भवनों में रोशनी, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगोली की प्रदर्शनी और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत किया गया आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें
1

नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पॉश इलाके में सट्टेबाजों का किला ध्वस्त; 4 क्रिकेट बुकी गिरफ्तार

2

नागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम

3

नागपुर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का ‘फ्लॉप शो’, 2500 नक्शे मंजूर, पर जमीन पर सिर्फ 214 में ही हार्वेस्टिंग!

4

Blinkit स्टोर पर लगा ताला, नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई, BigBasket स्टोर पर भी कसा शिकंजा

3 / 9

स्वाधीनता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ओल्ड हाईकोर्ट भवन, रामझूला, संविधान चौक और एसबीआई हेरिटेज को आकर्षक लाइटिंग की गई है। ओल्ड हाईकोर्ट भवन को तिरंगे के रंग से रोषनाई की गई है जो नागपुर के लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

4 / 9

दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रदर्शनी का शुभारंभ 11 अगस्त को केंद्र परिसर में किया गया।

5 / 9

यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में वे रंगोलियां प्रदर्शित की गई हैं जो 6 से 10 अगस्त 2025 के दौरान आयोजित रंगोली कार्यशाला में बनाई गई थीं।

6 / 9

कार्यशाला का संचालन मुंबई के सुप्रसिद्ध रंगोली कलाकार समीर गोपाल पेंडुरकर और उनकी टीम ने किया। तिरंगे के रंगों में सजीं और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण ये रंगोलियां दर्शकों के मन को आनंद और गर्व से भर देती हैं।

7 / 9

प्रदर्शनी का शुभारंभ सीपीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता चंद्रकांत चांदेकर, संस्कार भारती (रायपुर) के अध्यक्ष रिखी क्षत्रीय, दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की निदेशक आस्था कार्लेकर तथा संस्कार भारती (रायपुर) के हेमंत माऊलीकर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

8 / 9

इस अवसर पर केंद्र के सहायक संचालक (कार्यक्रम) दीपक कुलकर्णी सहित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।द.म.क्षे.सां. केंद्र की निदेशक कार्लेकर ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने और 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

9 / 9

इस प्रकार नागपुर की सभी प्रमुख भवन, ऐतिहासिक स्थल, सरकारी कार्यालय तक सभी तिरंगे रोशनी में नहाए नज़र आ रहे है। संविधान चौक और भारतीय प्रियांबक की प्रतिकृती भी तिरंगे से जगमगाती दिखाई दी।

Historical buildings in nagpur were illuminated on independence day rangoli exhibition was full of indian culture

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • High Court
  • Independence Day
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.