-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Ceiling Part Falls Student Injured Courtroom Incident Nagpur
न्याय के मंदिर में ‘मलबे’ का फैसला! अभी पूरा हुआ था संरक्षण का काम, कोर्ट रूम की छत ने छात्रा को दे दिया ज़ख्म
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur High Court: नागपुर खंडपीठ के 'जी' कोर्ट कक्ष में छत का हिस्सा गिरने से अदालत का कामकाज देखने आई एक छात्रा घायल हो गई। घटना ने न्यायालय भवन की सुरक्षा और हालिया मरम्मत पर सवाल खड़े कर दिए।

नागपुर खंडपीठ के 'जी' कोर्ट कक्ष में छत का हिस्सा गिरा(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Courtroom Incident: बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ की प्राचीन पत्थर की इमारत के संरक्षण और मरम्मत का काम कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई। न्यायाधीश प्रवीण पाटिल के ‘जी’ कोर्ट कक्ष की छत का कुछ हिस्सा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई, जिससे अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छात्रा उच्च न्यायालय के दैनिक कामकाज का अध्ययन करने के लिए आई थी।
दोपहर के समय संबंधित कक्ष आकार में छोटा होने के कारण वहां वकीलों और नागरिकों की भीड़ हो गई थी। इसलिए सुनवाई सुनने के लिए वह दरवाजे के पास खड़ी थी। न्यायालय परिसर में छात्रा के सिर के ऊपर दरवाजे का बीम होने के कारण स्लैब का हिस्सा सीधे उसके ऊपर नहीं गिरा। हालांकि उसके मलबे के कुछ टुकड़े उसके हाथ पर गिरने से वह घायल हो गई और उसके हाथ में गंभीर चोट आने की जानकारी मिली। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान का पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें:-बारिश की बौछारों के बीच सतरंगी हुआ नागपुर का आसमान; एक साथ नजर आए दो दुर्लभ इंद्रधनुष
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
हुआ था उन अभियंताओं का सम्मान
उल्लेखनीय है कि खंडपीठ की ऐतिहासिक पत्थर की इमारत के संरक्षण और मरम्मत का काम हाल ही में पूरा हुआ है। कुछ दिन पहले यह काम पूर्ण करने वाले लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का पूर्व मुख्य न्यायाधीश के हाथों सम्मान भी किया गया था लेकिन इसके तुरंत बाद ही न्यायालय कक्ष में छत का हिस्सा गिरने से संरक्षण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद बुधवार को संबंधित कक्ष में कामकाज नहीं हुआ।
High court ceiling part falls student injured courtroom incident nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMMumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














