-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Cancel Government Order Officer Not Applied Mind Released Murderer Case
अधिकारी ने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया, HC ने सरकार का आदेश रद्द किया, हत्यारे की रिहाई का मामला
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे गणेश राधेश्याम शर्मा की ओर से समय पूर्व रिहाई के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।

हाई कोर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
High Court: याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे और न्यायाधीश सिद्धेश्वर ठोंबरे ने फैसले में तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी ने यह आदेश बिना सोचे-समझे और बिना कोई ठोस कारण बताए पारित किया था। अत: 31 जुलाई, 2020 को राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश रद्द कर दिया। शर्मा पत्नी की हत्या के आरोप में 2003 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
उसे आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 498-A (दहेज प्रताड़ना) के तहत दोषी ठहराया गया था। उसने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 432 के तहत अपनी समय पूर्व रिहाई के लिए याचिका दायर की थी जिसे सरकार ने 31 जुलाई, 2020 के एक आदेश के जरिए यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उसकी रिहाई 22 साल की कैद पूरी होने पर होगी।
मामले के तथ्यों की ठीस से जांच नहीं
अदालत ने मामले को वापस सरकार के पास भेज दिया है और निर्देश दिया है कि निचली अदालत से नई रिपोर्ट मिलने के 6 सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार नए सिरे से फैसला लिया जाए। अदालत ने कहा कि दोषी की पत्नी को प्रताड़ित करने का मकसद कीमती चीजें हासिल करना था। ऐसे में वह अपनी पत्नी को जान से मारना नहीं चाहता होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले पति को झटका; हाईकोर्ट ने खारिज किया कानूनी दावा, जानिए पूरा मामला
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
अब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारी ने यह तय करने के लिए न तो मामले के तथ्यों की ठीक से जांच की और न ही निचली अदालत के सबूतों और निष्कर्षों को देखा। आदेश में इस बात का कोई कारण नहीं बताया गया कि याचिकाकर्ता को श्रेणी 2(ए) के बजाय 2(बी) में क्यों रखा गया। अदालत ने यह भी पाया कि आदेश पारित करते समय दोषी ठहराने वाली सत्र न्यायालय की राय पर भी विचार नहीं किया गया जो कि एक कानूनी अनिवार्यता है।
यह भी पढ़ें – जहरीला कफ सिरप मामला: नागपुर में चल रहा छिंदवाड़ा के कई बच्चों का इलाज, डॉक्टर ने बताई पूरी बात
क्या है रिहाई के नियमों का विवाद?
सरकार के 15 मार्च, 2010 के दिशानिर्देशों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दोषियों को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है।
- श्रेणी 2(ए): इसमें वे मामले आते हैं जहां हत्या बिना किसी आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति द्वारा बिना सोचे-समझे और गुस्से में की गई हो। इसके लिए 20 साल की कैद का प्रावधान है।
- श्रेणी 2(बी): इसमें पूर्व नियोजित तरीके से की गई हत्या के मामले आते हैं जिसके लिए 22 साल की सजा काटनी होती है।
दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना
सरकार ने गणेश शर्मा को श्रेणी 2(बी) में रखा था। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ए.वाई. शर्मा ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष ने कभी यह साबित नहीं किया कि हत्या पूर्व नियोजित थी। इसलिए गणेश को श्रेणी 2(ए) में रखा जाना चाहिए था। वहीं सरकारी वकील ने कहा कि दोषी अपनी पत्नी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था जो यह साबित करने के लिए काफी है कि हत्या सोची-समझी साजिश थी।
High court cancel government order officer not applied mind released murderer case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














