Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: नागपुर में फिर बारिश के साथ बरसे ओले, 39 डिग्री की गर्मी के बाद बदला मौसम का मिजाज

नागपुर में शनिवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। जहां दिन में तेज धूप ने बेहाल किया, वहीं दोपहर बाद बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरे। यही हाल रविवार को दूसरे दिन भी दिखाई दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 04, 2025 | 05:16 PM

नागपुर में फिर बारिश के साथ बरसे ओले। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर में शनिवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। जहां दिन में तेज धूप ने बेहाल किया, वहीं दोपहर बाद बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरे। यही हाल रविवार को दूसरे दिन भी दिखाई दिया। सुबह जहां तेज धूप ने लोगों को हलाकान कर दिया, वहीं दोपहर 4 बजे के बाद आसमान में काले घने बादल छाने शुरू हुए।

शहर का अधिकतम तापमान लगभग 39°C तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर था। लेकिन जैसे ही शाम की ओर मौसम ने करवट ली, तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश ने दस्तक दी। इसके साथ ही लगभग 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले भी गिरे। पूर्व नागपुर के जगनाडे चौक, रेशीमबाग, सक्करदरा सहित शहर के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। बाद में बारिश थमी, और धूप ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हालांकि सूर्यास्त के बाद तेज हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे शहरवासियों ने थोड़ी राहत महसूस की।

द्रोणिका के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम के बीच द्रोणिका के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार होने की वजह से विदर्भ के कुछ जिलों में इसका असर दिख रहा है। उत्तर से दक्षिण के बीच द्रोणिका के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु के बीच बना है। पूर्व से पश्चिम के बीच द्रोणिका के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए उत्तर ओडिशा तक बना है।

धूप, धूल और ओले… एक ही दिन में चार मौसम का एहसास!

दोनों द्रोणिकाओं के आपस में क्रॉस करने की वजह से बेमौसम बारिश की स्थिति बन रही है। नागपुर में दोपहर 2 बजे तक गर्मी बेचैन कर रही थी। लेकिन दोपहर 4 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डालना शुरू किया। करीब 4:30 बजे हल्की बारिश ने दस्तक दी। फिर थोड़ी देर बाद तेज गरज के साथ बारिश के बीच ओले गिरे।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। नागपुर, वर्धा, यवतमाल और चंद्रपुर जिलों में मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

नागरिकों से अपील

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह घटना नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के अचानक परिवर्तन को दर्शाती है, जिससे नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Hailstorm with rain again in nagpur weather changed after 39 degree heat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 05:09 PM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Nagpur News
  • Weather change
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

जिप स्कूलों में सीसीटीवी का रास्ता साफ, डीपीसी से मंजूर हुई निधि, अगले सत्र तक पुख्ता होगी सुरक्षा

2

Nagpur: नए महापौर को ‘सौगात’ देने की तैयारी, नए टाउन हॉल का निर्माण लगभग पुरा,बुनियाद दिख रही शानदार

3

नक्सली हमला: हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा पलटी, साक्ष्यों और पहचान के अभाव में आरोपी बरी

4

टैक्सी के नाम पर हो रहे अवैध यात्री परिवहन पर कड़ी कार्रवाई हो, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.