पालक मंत्री पहुंचे तो अधिकारी मिले गायब, हाजिरी रजिस्टर पर NO एंट्री, तुरंत लगाया फोन, चलाया डंडा
Chandrashekhar Bawankule in Nagpur: नागपुर में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले अचानक ही अपने पालक मंत्री क्षेत्र के एक सरकारी ऑफिस में पहुंच गए। जिसके बाद ऑफिस में हंगामा मच गया।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले ने लिया एक्शन (सौजन्य-नवभारत)
Chandrashekhar Bawankule: जमीन की खरीदी-बिक्री का व्यवहार सुलभता से हो पाए इसके लिए राजस्व, पंजीयन व मुद्रांक विभाग अंतर्गत तहसील स्तर पर दुय्यम निबंधाक कार्यालय की सुविधाओं को अधिक पारदर्शी करने का निर्देश राजस्व मंत्री व जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कई बार दिया है।
निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच के लिए वे अचानक ही सावनेर स्थित दुय्यम निबंधक श्रेणी-1 कार्यालय पहुंच गए। अचानक मंत्री को आया देख कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय में केवल कॉन्ट्रैक्ट पर कार्य करने वाला एक व्यक्ति ही उपस्थित था। 2 अधिकारी नदारद थे। बिना आइडेंटिटी कार्ड वाले व्यक्ति को कार्य करते देख वे भड़क उठे।
रवीन्द्र बिनवडे को लगाया फोन
उन्होंने तत्काल राज्य के पंजीयन महानिरीक्षक व मुद्रांक नियंत्रक रवीन्द्र बिनवडे को फोन लगाया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उसके बाद तो पूरे विभाग में अफरातफरी मच गई। इस दौरान उनके साथ विधायक आशीष देशमुख, जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे और जिलाधिकारी विपिन इटनकर भी थे।
सम्बंधित ख़बरें
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
हाजिरी रजिस्टर पर एंट्री नहीं
बावनकुले ने कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच की। पाया गया कि अगस्त महीने के हाजिरी रजिस्टर में कर्मचारियों के नाम के सामने हस्ताक्षर ही नहीं थे। जिन व्यक्तियों का कार्यालय से कोई संबंध नहीं ऐसे अनधिकृत लोग कार्यालय में बिंदास घूमते पाए गए। उन्होंने तत्काल उपविभागीय पुलिस अधिकारी सागर खर्डे को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें – आरक्षण मुद्दे पर बोलेंगे शरद पवार? बावनकुले ने चुप्पी पर दागा सवाल, बोले- सभी को आरक्षण संभव नहीं
शिकायतों का प्रत्यक्ष पुलिंदा
पालक मंत्री ने कार्यालय में संबंधित कार्य करवाने आए कुछ नागरिकों से संवाद साधा तो उन्होंने उसी समय दुय्यम निबंधक के कामकाज के संदर्भ में शिकायतों का पुलिंदा ही रख दिया। मंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे। जानकारी दी गई कि उक्त कार्यालय में 4 पद मंजूर हैं जिनमें चपरासी का पद रिक्त है। एक लिपिक पद मंजूर है और दुय्यम निबंधक एसएस जाधव छुट्टी पर हैं। उन्होंने अपने पद का कार्यभार लिपिक को दिया है। एक कम्प्यूटर ऑपरेटर ठेका तत्व पर कार्यरत है।
