- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Greenfield Expressway Between Sambhajinagar And Pune
Nagpur News: कश्मीर से कन्याकुमारी का दिल बनेगा एक्सप्रेसवे, संभाजीनगर से पुणे के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- 230 किलोमीटर सड़क की लंबाई
- 7,132 करोड़ रुपये लागत
- 4,436 करोड़ जमीन अधिग्रहण पर होंगे खर्च
- 6 लेन का होगा पूरा मार्ग
- 1.27 लाख वाहन वहन करने की क्षमता
नागपुर. केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संभाजीनगर से पुणे के बीच 230 किलोमीटर का 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नागपुर के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा. 15-16 घंटे का सफर वे 6 घंटे में कर सकेंगे. नौकरी करने वाले और पढ़ाई करने वाले इस मार्ग का बड़े पैमाने पर उपयोग कर घर से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे. वे एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए हुए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय और महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच इस मार्ग के निर्माण के लिए करार किया गया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एमएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित, एनएचएआई के ए. श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के दिनेश नंदनवार, मयूर गोपालकर, के.एस. पांडव उपस्थित थे.
गडकरी ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण में 7,132 करोड़ रुपये की लागत आएगी. समृद्धि से जुड़ने के कारण नागपुर से पुणे जाना आसान हो जाएगा. इससे महज 6 घंटे में पुणे पहुंचा जा सकेगा. इसलिए लोग समृद्धि से जाना पसंद करेंगे. समृद्धि में भी ट्रैफिक का इजाफा होगा. उन्होंने फडणवीस से अपील की कि पुराने मार्ग को भी इससे जोड़ा जाए, इससे दोनों मार्ग उन्नत होगा और आय में भी भरपूर इजाफा देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि इन मार्गों को जोड़ने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इन मार्गों के बनने से नागपुर वाले भी सीधे संभाजीनगर, पुणे होते हुए कश्मीर और कन्याकुमारी तक सफर कर सकते हैं क्योंकि इसके आगे सूरत, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और कटरा, श्रीनगर को जोड़ने जा रहा है.
नौकरी करने वालों को लाभ
गडकरी ने कहा कि आज पुणे में विदर्भ के हजारों युवा काम कर रहे हैं लेकिन सीमित संसाधन होने के कारण आना-जाना मुश्किल होता है. समय काफी लगने से लोग परेशान होते हैं. झंझट कम होने से युवा अपने वाहन से पुणे आना-जाना शुरू कर सकते हैं.
ट्रैफिक और जाम से मिलेगा छुटकारा : देवेंद्र
इस प्रोजेक्ट के आने से जहां संभाजीनगर, पुणे, जालना, बीड, नगर के लोगों को लाभ होगा, उससे अधिक लाभ नागपुर के लोगों को भी मिलने जा रहा है. समृद्धि के जरिए नागपुर के लोग सीधे 6 घंटे में पुणे पहुंच जाएंगे. उन्होंने बताया कि पुणे आउटर से जुड़ेगा, पुणे आउटर के लिए भी जगह का अधिग्रहण कर लिया गया है. इससे पुणे में प्रवेश करना आसान होगा. इसके बनने से संपूर्ण विदर्भ के लोगों को लाभ होगा और औद्योगिक विकास में मदद मिलेगी.
सम्बंधित ख़बरें
CBI के हत्थे चढ़ा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पैनल; डॉ. मनोज शिरुरे और छात्र तेजस शाह गिरफ्तार
नासिक में आचार संहिता की मार, ‘जलयुक्त शिवार 2.0’ के 10 करोड़ के टेंडर और वर्क ऑर्डर एक महीने के लिए अटके
Kharif Season: गोंदिया जिले को 76 हजार मीट्रिक टन उर्वरक मंजूर, कृषि विभाग ने कालाबाजारी रोकने बनाई रणनीति
नागपुर यूनिवर्सिटी में बदलेगा पढ़ाई का पैटर्न, 1 साल पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर डिप्लोमा…लागू होगी नई शिक्षा नीति
Greenfield expressway between sambhajinagar and pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Madhya Pradesh water Crisis: नौतपे की आग में जल रहा मध्य प्रदेश: 413 में से 162 शहरों में ‘नो-वॉटर डे’!
May 27, 2026 | 10:29 AMCBI के हत्थे चढ़ा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पैनल; डॉ. मनोज शिरुरे और छात्र तेजस शाह गिरफ्तार
May 27, 2026 | 10:29 AMनासिक में आचार संहिता की मार, ‘जलयुक्त शिवार 2.0’ के 10 करोड़ के टेंडर और वर्क ऑर्डर एक महीने के लिए अटके
May 27, 2026 | 10:25 AMKharif Season: गोंदिया जिले को 76 हजार मीट्रिक टन उर्वरक मंजूर, कृषि विभाग ने कालाबाजारी रोकने बनाई रणनीति
May 27, 2026 | 10:18 AMAbraham Accord: अब्राहम समझौता और पाकिस्तान का पासपोर्ट; जानिए इस डील के बाद क्या और क्यों बदलना पड़ेगा
May 27, 2026 | 10:16 AMनागपुर यूनिवर्सिटी में बदलेगा पढ़ाई का पैटर्न, 1 साल पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर डिप्लोमा…लागू होगी नई शिक्षा नीति
May 27, 2026 | 10:15 AMShare Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
May 27, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM










